1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दुनिया भर के कई हिस्सों में ठप हुई Gmail की सेवाएं, मेल भेजने से लेकर अटैचमेंट तक में दिक्कत

दुनिया भर के कई हिस्सों में ठप हुई Gmail की सेवाएं, मेल भेजने से लेकर अटैचमेंट तक में दिक्कत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 20, 2020 04:38 pm IST,  Updated : Aug 20, 2020 04:38 pm IST

शिकायतों के बाद ट्विटर पर टॉप ट्रेंड बना जीमेल

Gmail down- India TV Hindi
Gmail down Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। जीमेल आज ट्विटर के टॉप ट्रेंड में शामिल है। दरअसल गूगल की लोकप्रिय ईमेल सेवा जीमेल में बृहस्पतिवार सुबह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, और इससे दुनिया के विभिन्न हिस्सों में यूजर प्रभावित हुए हैं।  सोशल मीडिया के जरिए यूजर लॉगइन न कर पाने, एटैचमेंट न कर पाने और संदेश पाने में दिक्कतों की शिकायत की है। कंपनी ने कहा है कि वह मामले की जांच कर रही है, लेकिन उसने अभी तक सेवा बाधित होने की वजह नहीं बताई है। इससे पहले जी सूट स्टेटस डैशबोर्ड के अनुसार गूगल ‘‘जीमेल के साथ एक समस्या की रिपोर्ट पर जांच कर रही है।’’ यह डैशबोर्ड गूगल की विभिन्न सेवाओं के बारे में जानकारी देता है। डैशबोर्ड ने 1408 बजे (अंतरराष्ट्रीय मानक समय) दी गई ताजा जानकारी में कहा ‘‘हमारी टीम अभी भी समस्या की जांच कर रही है।’’

डैशबोर्ड के अनुसार, गूगल ड्राइव, गूगल डॉक्स और गूगल मीट जैसी गूगल की अन्य सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। कंपनी ने कहा कि समस्या का समाधान जल्द होने की उम्मीद है और वह इस बारे में शीघ्र सूचना देगी। जीमेल में दिक्कतें शुरू होने के साथ ही ट्विटर पर ट्वीट्स की बाढ़ आ गई। लोग इसे वर्क फ्रॉम होम से जोड़ कर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं, साथ ही ‘हैशटैग जीमेल’ के साथ अपनी परेशानियों को साझा कर रहे हैं। वहीं गूगल ने इस दिक्कत के बारे में अभी तक अधिक जानकारी नहीं दी है कि इससे कितने यूजर प्रभावित हैं, किन स्थानों के उपयोगकर्ता प्रभावित हैं। हालांकि, डाउनडिटेक्टर के मुताबिक भारत सहित विभिन्न स्थानों पर लोग इस व्यवधान से प्रभावित हुए हैं। वहीं ट्विटर पर लोग दावा कर रहे हैं कि भारत, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, इंडोनेशिया, मध्य पूर्व और यूरोप के कुछ हिस्सों में यूजर को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा