1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बजट एयरलाइन गो एयर ने मुंबई-माले के बीच विमान सेवा की शुरुआत की

बजट एयरलाइन गो एयर ने मुंबई-माले के बीच विमान सेवा की शुरुआत की

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 14, 2018 11:13 pm IST,  Updated : Oct 14, 2018 11:13 pm IST

वाडिया समूह की किफायती विमानन कंपनी गो एयर ने रविवार से यहां के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से मालदीव की राजधानी माले के बीच सीधी उड़ान सेवाओं की शुरुआत की।

GoAir launches 2nd overseas route with Mumbai-Male service- India TV Hindi
GoAir launches 2nd overseas route with Mumbai-Male service

मुंबई: वाडिया समूह की किफायती विमानन कंपनी गो एयर ने छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से मालदीव की राजधानी माले के बीच सीधी उड़ान सेवाओं की शुरुआत की। यह इसकी दूसरी अंतरराष्ट्रीय सेवा है। एयरलाइन ने शुक्रवार को नयी दिल्ली से थाईलैंड के फुकेत के लिए सेवा के साथ अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर उड़ान शुरुआत की थी।

गो एयर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कोरनेलिस व्रिसज्विक ने कहा कि हम अपने नये वैश्विक नेटवर्क के नए गंतव्य के रूप में माले का स्वागत करते हैं। भारत से पर्यटन के लिए विदेश जाने वालों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि को देखते हुए गो एयर ने नयी दिल्ली और मुंबई से माले के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू की है। मुंबई-माले मार्ग पर ए320 नियो विमान लगाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा