1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. गो एयर ने शुरू की 10 लाख सीटों की सेल, किराया 1,099 रुपए से शुरू

गो एयर ने शुरू की 10 लाख सीटों की सेल, किराया 1,099 रुपए से शुरू

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Aug 04, 2018 05:47 pm IST,  Updated : Aug 04, 2018 05:47 pm IST

बजट विमानन कंपनी गोएयर ने बेहद रियायती किरायों पर 10 लाख सीटों की पेशकश की है।

Go Air- India TV Hindi
Go Air

मुंबई। बजट विमानन कंपनी गोएयर ने बेहद रियायती किरायों पर 10 लाख सीटों की पेशकश की है। इसके तहत एक तरफ की यात्रा का शुरुआती किराया 1,099 रुपये होगा। गोएयर ने बयान में कहा कि ‘फेस्टिवल सीजन सेल’ के तहत डिजिटल वॉलेट कंपनी पेटीएम से भुगतान करने पर ग्राहकों को 250 रुपये तक अतिरिक्त पांच प्रतिशत कैशबैक भी मिलेगा।

कंपनी ने कहा कि इन टिकटों की बुकिंग आज से 9 अगस्त तक की जा सकेगी। इसके तहत आज से लेकर 31 दिसंबर तक यात्रा की जा सकेगी। इससे पहले इसी महीने गोएयर की प्रतिद्वंद्वी इंडिगो ने सबसे बड़ी रियायती टिकटों की पेशकश की थी। इसके तहत इंडिगो ने 12 लाख सीटों की पेशकश की थी। इसमें शुरुआती किराया 1,212 रुपये था।

कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इस ऑफर के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी है। इसके तहत आप 4 से 9 अगस्‍त के बीच बुकिंग कर सकते हैं। वहीं इस टिकट पर आप 4 अगस्‍त से लेकर 31 दिसंबर तक यात्रा कर सकते हैं। यहां पर आपको पेटीएम, जूमकार, मिंत्रा और ट्रीबो की ओर से ऑफर भी दिए जा रहे हैं। लेकिन यदि आपको लग रहा है कि सभी टिकट इसी दर पर मिलेंगे तो आप गलत हैं। ये टिकट गुवाहाटी से बागडोगरा जैसे दूसरे छोटे रूट पर उपलब्‍ध है वहीं दिल्‍ली-मुंबई, दिल्‍ली-बेगलुरू के बीच आपको अधिक किराया देना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा