1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. गोएयर छात्रों के लिए लेकर आई खास ऑफर, किराए में मिलेगी पांच फीसदी की छूट

गोएयर छात्रों के लिए लेकर आई खास ऑफर, किराए में मिलेगी पांच फीसदी की छूट

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 27, 2016 08:21 am IST,  Updated : May 27, 2016 08:21 am IST

एयरलाइन गोएयर ने अनोखा ऑफर शुरू किया है। इसके तहत दाखिले के लिए हवाई यात्रा करने वाले छात्रों को जाने और आने में विशेष रियायत देने की घोषणा की है।

गोएयर छात्रों के लिए लेकर आई खास ऑफर, किराए में मिलेगी पांच फीसदी की छूट- India TV Hindi
गोएयर छात्रों के लिए लेकर आई खास ऑफर, किराए में मिलेगी पांच फीसदी की छूट

मुंबई। देश की एयलाइंस कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए समर सेल, मानसून सेल के तहत सस्ती टिकट ऑफर कर रही हैं। वहीं, बजट एयरलाइन गोएयर ने अनोखा ऑफर शुरू किया है। इसके तहत दाखिले के लिए हवाई यात्रा करने वाले छात्रों को जाने और आने में विशेष रियायत देने की घोषणा की है। एयरलाइन ने उन्हें विशेष किराया और अतिरिक्त सामान भत्ता देने की पेशकश की है। स्पाइसजेट, एयर एशिया और विस्तारा जैसी एयरलाइंस कंपनियां टिकटों पर भारी छूट दे रही हैं।

गो एयर ने परीक्षा देने या शिक्षण संस्थानों में दाखिला पाने के लिए यात्रा करने वाले छात्रों को मूल किराये में पांच फीसदी की छूट देने और सामान में अतिरिक्त 10 किलो रियायत की घोषणा की है। छात्रों को वापसी में भी इस तरह की रियायत होगी। एयरलाइन ने आज जारी एक विग्यप्ति में कहा है कि 10 किलो अतिरिक्त सामान की छूट पहले से मंजूरी प्राप्त 15 किलो सामान के अलावा होगी। इससे छात्रों को अतिरिक्त लागत के बिना ही बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

चीन ने बनाया पहला बड़ा यात्री विमान

China C919

-1x-1 IndiaTV Paisa

0023ae82ca0f1545201b1b IndiaTV Paisa

264EAE7400000578-2978940-Progress_The_C919_built_by_the_Commercial_Aircraft_Corporation_o-a-42_1425472983375 IndiaTV Paisa

C919-Steph-De-Wolf IndiaTV Paisa

C919 Cockpit IndiaTV Paisa

C-919IndiaTV Paisa

एयरलाइन ने कहा है कि कालेज के पहचान पत्र के साथ छात्र इस सुविधा का लाभ उसके सभी 22 शहरों के नेटवर्क में उठा सकेंगे। कंपनी आने वाले दिनों में परीक्षा और दाखिले के सीजन को देखते हुए यह फैसला किया है। वाडिया ग्रुप की कंपनी ने जनवरी-मार्च के दौरान 18.7 लाख यात्रियों को अपने डेस्टिनेशन पर पहुंचाया है। पिछले साल के मुकाबले 14 फीसदी से अधिक यात्रियों ने गोएयर से यात्रा की है। कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 801 फीसदी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा