1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. होली से पहले एयरलाइंस कंपनियों का तोहफा, 991 रुपए में मिल रहा है हवाई सफर का मौका

होली से पहले एयरलाइंस कंपनियों का तोहफा, 991 रुपए में मिल रहा है हवाई सफर का मौका

 Published : Feb 23, 2018 10:40 am IST,  Updated : Feb 23, 2018 11:33 am IST

होली के मौके पर अपने घर जाने की तैयारी है तो आपके लिए एक अच्‍छी खबर है। होली से ठीक पहले देश की प्रमुख एयरलाइंस कंपनियां ग्राहकों के लिए बड़ा तोहफा लेकर आई हैं। कंपनियां बेहद कम किराए पर हवाई सफर का मौका दे रही हैं। सस्‍ती हवाई सेवा प्रदान करने वाली

Go Air- India TV Hindi
Go Air

नई दिल्ली। होली के मौके पर अपने घर जाने की तैयारी है तो आपके लिए एक अच्‍छी खबर है। होली से ठीक पहले देश की प्रमुख एयरलाइंस कंपनियां ग्राहकों के लिए बड़ा तोहफा लेकर आई हैं। कंपनियां बेहद कम किराए पर हवाई सफर का मौका दे रही हैं। सस्‍ती हवाई सेवा प्रदान करने वाली कंपनी गोएयर ने 991 रुपए की शुरुआती कीमत में हवाई सफर का ऑफर पेश किया है। इसके अलावा एयर एशिया की तरफ से भी प्रमोशनल स्कीम पेश की गई है। इसके तहत 20 फीसद तक की छूट दी जा रही है।

गोएयर की ओर से 'होली स्पेशल वीकेंड' स्कीम शुरू की गई है। इसके तहत कंपनी चुनिंदा रूटस पर 991 रुपये में हवाई सफर करने का मौका दे रही है। एयरलाइन का यह ऑफर लॉन्ग वीकेंड स्कीम का हिस्सा है। इसके लिए आप www.goair.in पर जाकर जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा यदि आप एचडीएफसी के कार्ड से बुकिंग करते हैं तो आपको कंपनी की तरफ से 10 प्रतिशत अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

इस ऑफर के तहत बागडोगरा से गुवाहाटी का टिकट 991 रुपए में उपलब्‍ध है। वहीं चेन्नई से कोच्चि का टिकट 1120 रुपए, गुवाहाटी से बागडोगरा का टिकट 1,291 रुपए, बेंगलुरु से कोच्चि की टिकट 1,390 रुपए, कोच्चि से बेंगलुरु का टिकट 1,390 रुपए से शुरू होता है।

इसके अलावा एयरलाइन एयर एशिया ने भी होली पर यात्रियों को 20 प्रतिशत तक की छूट देने की घोषणा की है। इंटरनेशनल फ्लाइट पर भी एयर एशिया की पैरेंट कंपनी की तरफ से 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। कंपनी का यह ऑफर 25 फरवरी तक ही है। यदि आप भी एयर एशिया के ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो इस ऑफर के तहत शामिल किए गए रूट को आपको चुनना होगा। एयर एशिया बेंगलुरू, नई दिल्ली, चेन्नई, विशाखापटनम आदि के रूट पर भी छूट दे रहा है। इसके तहत 26 फरवरी 2018 से 31 जुलाई 2018 तक यात्रा कर सकते हैं।

Airlines
Image Source : PTIAirlines

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा