1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. फ्रिज और एसी की कीमतें 6% बढ़ाएगी गोदरेज, लागत बढ़ने की वजह से कीमतों में होगा इजाफा

फ्रिज और एसी की कीमतें 6% बढ़ाएगी गोदरेज, लागत बढ़ने की वजह से कीमतों में होगा इजाफा

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Nov 12, 2017 04:45 pm IST,  Updated : Nov 12, 2017 04:45 pm IST

गोदरेज एप्लाइंसेज के बिजनेस हेड के मुताबिक फ्रिज और एसी बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान की कीमतों बढ़ी हैं जिस वजह से भाव बढ़ाने पर विचार हो रहा है।

फ्रिज और एसी की कीमतें 6% बढ़ाएगी गोदरेज, लागत बढ़ने की वजह से कीमतों में होगा इजाफा- India TV Hindi
फ्रिज और एसी की कीमतें 6% बढ़ाएगी गोदरेज, लागत बढ़ने की वजह से कीमतों में होगा इजाफा

नई दिल्ली। कंज्यूमर ड्यूरेबल बनाने वाली देश की बड़ी कंपनी गोदरेज एप्लाइंसेज अपने फ्रिज और एसी की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी ने बढ़ी हुई लागत का  हवाला देते हुए फ्रिज और एसी की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है। कंपनी के मुताबिक नवंबर और दिसंबर के दौरान कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला लिया जा सकता है, लेकिन भाव बढ़ना तय है।

गोदरेज एप्लाइंसेज के बिजनेस हेड कमल नंदी के मुताबिक फ्रिज और एसी बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है जिस वजह से इनकी कीमतों को बढ़ाने पर विचार हो रहा है। उन्होंने बताया कि फ्रिज और एसी की कीमतों में 3 फीसदी से लेकर 6  फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

जनवरी से लेकर अबतक स्टील की कीमतों में 10-15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, कॉपर की कीमतों में 40-50 फीसदी का उछाल आया है, फ्रिज में फोमिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले कैमिकल एमडीआई की कीमतों में करीब 140 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, ऐसे में कच्चे माल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को देखते हुए गोदरेज एप्लाइंसेज अब अपने फ्रिज और एसी की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा