1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कमजोर मांग से सोना हुआ 125 रुपए सस्ता, चांदी की कीमतों में 100 रुपए की गिरावट

कमजोर मांग से सोना हुआ 125 रुपए सस्ता, चांदी की कीमतों में 100 रुपए की गिरावट

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Sep 13, 2016 06:03 pm IST,  Updated : Sep 13, 2016 06:03 pm IST

घरेल बाजार में ज्वैलर्स की मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्रारा बाजार में सोना 125 रूपए की गिरावट के साथ 31,050 रूपए प्रति दस ग्राम रह गए।

कमजोर मांग से सोना हुआ 125 रुपए सस्ता, चांदी की कीमतों में 100 रुपए की गिरावट- India TV Hindi
कमजोर मांग से सोना हुआ 125 रुपए सस्ता, चांदी की कीमतों में 100 रुपए की गिरावट

नई दिल्ली। विदेशों में तेजी के बावजूद घरेल बाजार में ज्वैलर्स की मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्रारा बाजार में सोने के भाव 125 रूपए की गिरावट के साथ 31,050 रूपए प्रति दस ग्राम रह गए। बिकवाली दबाव के चलते चांदी के भाव 100 रूपए और टूट कर 45200 रुपए किलो बोले गए। बाजार सूत्रों के अनुसार फुटकर कारोबारियों और आभूषण निर्माताओं की धरेलू बाजार में मांग कमजोर पड़ने से सोने में गिरावट आई। हालांकि विदेशी बाजारों की तेजी ने अधिक गिरावट को थाम लिया।

दिल्ली में सोना 99,9 और 99,5 शुद्धता के भाव 125 रूपए की गिरावट के साथ क्रमश 31,050 रूपए और 30,900 रूपए प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 24,400 रूपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बने रहें। चांदी तैयार के भाव 100 रूपए की गिरावट के साथ 45200 रूपए प्रति किलो बंद हुए। जबकि स्टोरिया लिवाली के चलते चांदी सापताहिक डिलवरी के भाव 105 रूपए की तेजी के साथ 45,445 रूपए प्रति किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 75000: 76000 रूपए प्रति सैकड़ा अपरिवर्तित बंद हुए।

देश के चार महानगरों में सोने चांदी के बंद भाव 

                            दिल्ली        मुंबई      कोलकाता        चेन्नई 
चांदी प्रति किलो         45,200     बंद        45,200     45,695
सोना प्रति दस ग्राम       31,050      बंद       31,760       31,640

गीतांजलि जेम्स का मुनाफा पहली तिमाही में 57 करोड़ रुपए

गीतांजलि जेम्स का एकीकृत मुनाफा उसकी आय बढ़ने के मद्देनजर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में करीब तीन गुना बढ़कर 57.40 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। कंपनी को 2015-16 की इसी तिमाही में 19.91 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ था। गीतांजलि जेम्स ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि उसकी शुद्ध आय अप्रैल से जून तिमाही में बढ़कर 3,710.43 करोड़ रुपए हो गई जो पिछले साल इसी तिमाही में 2,845.10 करोड़ रुपए थी। कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी वित्तीय लागत घटकर 137.42 करोड़ रुपए रह गई जो पिछले साल की इसी अवधि में 194.38 करोड़ रुपए थी। गीतांजलि जेम्स के भारत में 4,000 से अधिक बिक्री केंद्र हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा