1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कमजोर मांग ने लगाया सोने की तेजी पर ब्रेक, चांदी के भाव में भी आई गिरावट

कमजोर मांग ने लगाया सोने की तेजी पर ब्रेक, चांदी के भाव में भी आई गिरावट

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 02, 2016 05:18 pm IST,  Updated : May 02, 2016 05:40 pm IST

विदेशों में मजबूत रख के बावजूद आभूषण निर्माताओं की मौजूदा स्तर पर मांग कमजोर पड़ने से सोने में चार दिन की तेजी पर विराम लग गया।

कमजोर मांग ने लगाया सोने की तेजी पर ब्रेक, चांदी के भाव में भी आई गिरावट- India TV Hindi
कमजोर मांग ने लगाया सोने की तेजी पर ब्रेक, चांदी के भाव में भी आई गिरावट

नई दिल्ली: विदेशों में मजबूत रख के बावजूद आभूषण निर्माताओं की मौजूदा स्तर पर मांग कमजोर पड़ने से सोने में चार दिन की तेजी पर विराम लग गया और इसके भाव दो साल के उच्चतम स्तर से 100 रुपए टूटकर 30200 रुपए प्रति दस ग्राम रह गए। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं द्वारा कम मांग करने से चांदी के भाव 150 रुपए की गिरावट के साथ 41700 रुपए प्रति किलो बोले गए। बाजार सूत्रों के अनुसार विदेशों में मजबूत रख के बावजूद मौजूदा स्तर पर फुटकर मांग कमजोर पड़ने से सोने में गिरावट आई।

यह भी पढ़ें- तिरुपति मंदिर 7.5 टन सोना गोल्‍ड मोनेटाइजेशन स्‍कीम में रखने को तैयार, सरकार से मांगी कुछ रियायत

सिंगापुर में डॉलर के भाव एक वर्ष के निचले स्तर पर जाने से वहां सोने के भाव 0.2 फीसदी चढ़कर 15 माह के उच्चस्तर 1296.12 डॉलर प्रति औंस हो गये। दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्धता के भाव 100 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 30200 रुपए और 30050 रुपए प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 23300 रुपए प्रति आठ ग्राम अपरिवर्तित बंद हुए।

चांदी तैयार के भाव 150 रुपए की गिरावट के साथ 41700 रुपए किलो बंद हुए। जबकि सटोरिया लिवाली के चलते चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 635 रुपए की तेजी के साथ 42200 रुपए किलो बंद हुए। सीमित कारोबार के दौरान चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 70000-71000 रुपए प्रति सैकड़ा अपरिवर्तित पर बंद हुए।

यह भी पढ़ें- 2 साल बाद 30,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचा सोना, ज्वैलरी की बढ़ती मांग और डॉलर में कमजोरी का असर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा