1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ज्वैलर्स की खरीदारी से सोने में तेजी, चांदी हुई 500 रुपए सस्ती

ज्वैलर्स की खरीदारी से सोने में तेजी, चांदी हुई 500 रुपए सस्ती

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Sep 12, 2016 07:26 pm IST,  Updated : Sep 12, 2016 07:26 pm IST

विदेशों में कमजोर रूख के बावजूद ज्वैलर्स की लिवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव 25 रुपए की तेजी के साथ 31175 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए।

ज्वैलर्स की खरीदारी से सोने में तेजी, चांदी हुई 500 रुपए सस्ती- India TV Hindi
ज्वैलर्स की खरीदारी से सोने में तेजी, चांदी हुई 500 रुपए सस्ती

नई दिल्ली। विदेशों में कमजोर रूख के बावजूद आभूषण निर्माताओं की लिवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव 25 रुपए की तेजी के साथ 31175 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए। वहीं औद्योगिक उठाव सुस्त पड़ने से चांदी के भाव 500 रुपए की गिरावट के साथ 45300 रुपए प्रति किलो रह गए। बाजार सूत्रों के अनुसार विदेशों में कमजोर रूख के बावजूद आभूषण निर्माताओं की छिटपुट लिवाली के चलते सोने की कीमतों में तेजी आई। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी में देरी और भारत में त्योहारी सीजन शुरू होने से सोने की कीमतों को सहारा मिल रहा है।

चांदी 45,500 रुपए के नीचे फिसली

लंदन में कल रात सोने के भाव 0.08 प्रतिशत घटकर 1326.70 डॉलर प्रति औंस और चांदी के भाव 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18.94 डॉलर प्रति औंस रहे। दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्धता के भाव 25 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 31175 रुपए और 31025 रुपए प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव पूर्व 24000 रुपए प्रति आठ ग्राम अपरिवर्तित बंद हुए। बिकवाली दबाव के चलते चांदी तैयार के भाव 500 रुपए की गिरावट के साथ 45300 रुपए और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 855 रुपए लुढ़ककर 45340 रुपए किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 75000-76000 रुपए प्रति सैंकड़ा अपरिवर्तित बंद हुए।

देश के चार महानगरों के सर्राफा बाजार में आज सोने , चांदी के बंद भाव इस प्रकार रहे। 

दिल्ली            मुंबई         कोलकाता         चेन्नई

चांदी प्रति किलो        45300       45335      45000      45695

सोना प्रति दस ग्राम       31175       31160      31690      31750

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा