1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ग्लोबल संकेतों और ज्वैलर्स की मांग से 150 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी में 140 रुपए की गिरावट

ग्लोबल संकेतों और ज्वैलर्स की मांग से 150 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी में 140 रुपए की गिरावट

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jun 01, 2016 07:12 pm IST,  Updated : Jun 01, 2016 07:12 pm IST

ज्वैलर्स की मांग बढ़ने और विदेशी बाजार में मजबूती के चलते सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 29,000 रुपए के स्तर पर पहुंचा।

ग्लोबल संकेतों और ज्वैलर्स की मांग से 150 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी में 140 रुपए की गिरावट- India TV Hindi
ग्लोबल संकेतों और ज्वैलर्स की मांग से 150 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी में 140 रुपए की गिरावट

नई दिल्ली। घरेलू हाजिर बाजार में ज्वैलर्स की मांग बढ़ने और विदेशी बाजार में मजबूती के चलते सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 150 रुपए की तेजी के साथ 29,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि चांदी में 140 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और कीमत 38,760 रुपए प्रति किग्रा रह गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि अमेरिकी में उपभोक्ताओं का आत्मविश्वास गिरने की रिपोर्ट से सोने की अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार 10 दिन की तेजी का सिलसिला थम गया है। क्योंकि निवेशक मूल्य सुरक्षा की दृष्टि से बहुमूल्य धातु की तरफ आकर्षित हुए हैं। इसका असर स्थानीय बाजार पर दिख रहा है। अमेरिका में उपभोक्ताओं का भरोसा अप्रत्याशित रूप से गिरा है साथ ही विनिर्माण गतिविधियों के संकेत भी कमजोर हुए हैं जिसके कारण बाजार की धारणा प्रभावित हुई। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोने की कीमत 0.4 फीसदी की तेजी के साथ 1,220.03 डॉलर प्रति औंस हो गई।

जानिए सोने से जुड़े ये फैक्‍ट्स

Facts of Gold

Gold-1Facts of Gold

Gold-2Facts of Gold

Gold-3Facts of Gold

Gold-4Facts of Gold

Gold-5Facts of Gold

दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता की कीमत 150-150 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 29,000 रुपए और 28,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। कल इसमें 185 रुपए की तेजी आई थी। हालांकि सीमित सौदों के बीच गिन्नी की कीमत 22,900 रुपए प्रति 8 ग्राम पर स्थिरता का रूख लिए बंद हुई। दूसरी ओर चांदी तैयार की कीमत भी 140 रुपए की गिरावट के साथ 38,760 रुपए प्रति किग्रा और साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 175 रुपए की गिरावट के साथ 38,565 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई। हालांकि चांदी सिक्कों की कीमत भी लिवाल 66,000 रुपए और बिकवाल 67,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर ही बंद हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा