1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कमजोर वैश्विक रुख और मांग में कमी के चलते सोना-चांदी लुढ़के

कमजोर वैश्विक रुख और मांग में कमी के चलते सोना-चांदी लुढ़के

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Aug 04, 2016 03:53 pm IST,  Updated : Aug 04, 2016 07:01 pm IST

विदेशों में कमजोर रूख और ज्वैलर्स की मौजूदा स्तर पर मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

कमजोर ग्लोबल संकेत के चलते 200 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी 47,000 रुपए के नीचे फिसली- India TV Hindi
कमजोर ग्लोबल संकेत के चलते 200 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी 47,000 रुपए के नीचे फिसली

नई दिल्ली। विदेशों में कमजोर रुख और पिछले दो दिनों की तेजी के बाद ज्वैलर्स की मौजूदा स्तर पर मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना-चांदी में गिरावट आई। सोने के भाव में 200 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। इसके कारण सोना 31,050 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की खरीदारी सुस्त पड़ने से चांदी के भाव 47,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से गिरकर 870 रुपए की गिरावट के साथ 46,950 रुपए प्रति किलो रह गए।

सर्राफा कारोबारियों के अनुसार अमेरिका में रोजगार के आंकडे जारी होने है इससे यह पता चलेगा कि रोजगार की स्थिति किया है। और भविष्य में ब्याज दर कब बढ़ सकती है। व्यापारियों की इस पर नजर है। इससे सोने-चांदी में गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव 0.4 फीसदी गिरकर 1352.48 डॉलर और चांदी के भाव 1.13 फीसदी की गिरावट के साथ 2020.15 डॉलर प्रति औंस रहे।

दिल्ली में सोना 99.9 और 99.50 शुद्धता के भाव 200 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 31,050 रुपए और 30,900 रुपए प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव 100 रुपए टूट कर 23,200 रुपए प्रति आठ ग्राम बंद हुए। चांदी तैयार के भाव 870 रुपए की गिरावट के साथ 46,950 रुपए और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 1170 रुपए टूट कर 47,230 रुपए प्रति किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव 1000 रुपए की गिरावट के साथ 76000 से 77000 रुपए प्रति सैंकड़ा बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा