1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 21 महीने की ऊंचाई से फि‍सला सोना, कमजोर मांग और वैश्विक संकेतों से 600 रुपए की गिरावट

21 महीने की ऊंचाई से फि‍सला सोना, कमजोर मांग और वैश्विक संकेतों से 600 रुपए की गिरावट

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Feb 13, 2016 07:11 pm IST,  Updated : Feb 14, 2016 10:59 am IST

मौजूदा उच्चस्तर पर आभूषण विक्रेताओं की मांग घटने और विदेशों से कमजोरी के संकेतों से शनिवार को सोना 21 माह के उच्च स्तर से नीचे आ गया।

21 महीने की ऊंचाई से फि‍सला सोना, कमजोर मांग और वैश्विक संकेतों से 600 रुपए की गिरावट- India TV Hindi
21 महीने की ऊंचाई से फि‍सला सोना, कमजोर मांग और वैश्विक संकेतों से 600 रुपए की गिरावट

नई दिल्ली। मौजूदा उच्चस्तर पर आभूषण विक्रेताओं की मांग घटने और विदेशों से कमजोरी के संकेतों से राष्ट्रीय राजधानी सराफा बाजार में शनिवार को सोना 21 माह के उच्च स्तर से नीचे आ गया। 600 रुपए की गिरावट के साथ सोने की कीमत 29,050 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। सोने में इस वर्ष 11 दिनों तक चली तेजी का लंबा दौर आज थम गया। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की खरीद घटने से चांदी 50 रुपए की गिरावट के साथ 37,800 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

बाजार सूत्रों के मुताबिक कमजोर वैश्विक रुख के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में मौजूदा उच्च स्तर पर आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की मांग घटने से मुख्यत: सोने की कीमत 21 माह के उच्च स्तर से नीचे आ गई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कल के कारोबार में सोना 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 1,237.90 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 15.75 डॉलर प्रति औंस रह गई। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 600- 600 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 29,050 रुपए और 28,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई।

जानिए सोने से जुड़े ये फैक्‍ट्स

Facts of Gold

Gold-1Facts of Gold

Gold-2Facts of Gold

Gold-3Facts of Gold

Gold-4Facts of Gold

Gold-5Facts of Gold

विदेशों में मजबूती के रुख के समर्थन से विगत 11 कारोबारी सत्रों में सोने में 2,600 रुपए की तेजी आई थी। शेयरों में गिरावट के कारण सुरक्षित निवेश के बतौर बहुमूल्य धातुओं की मांग बढ़ने से विदेशों में सोना एक वर्ष के उच्च स्तर को छू गया था।  गिन्नी की कीमत भी 100 रुपए की गिरावट के साथ 23,000 रुपए प्रति आठ ग्राम पर बंद हुई। आम रुख के अनुरूप चांदी तैयार की कीमत 50 रुपए की गिरावट के साथ 37,800 रुपए प्रति किग्रा और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 160 रुपए की गिरावट दर्शाते हुए 37,985 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई। दूसरी ओर चांदी सिक्कों की कीमत लिवाल 54,000 और बिकवाल 55,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिरता का रुख लिए बंद हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा