1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol-Diesel Price : पेट्रोल डीजल की महंगाई से आम लोगों को राहत, शुक्रवार को घोषित हुए ताजा रेट

Petrol-Diesel Price : पेट्रोल डीजल की महंगाई से आम लोगों को राहत, शुक्रवार को घोषित हुए ताजा रेट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 16, 2021 08:16 am IST,  Updated : Jul 16, 2021 08:16 am IST

पेट्रोल डीजल की कीमतों में हाहाकारी वृद्धि के बीच शुक्रवार को आम लोगों को राहत मिली है।

Petrol-Diesel Price : पेट्रोल डीजल...- India TV Hindi
Petrol-Diesel Price : पेट्रोल डीजल की महंगाई से आम लोगों को राहत, शुक्रवार को घोषित हुए ताजा रेट

पेट्रोल डीजल की कीमतों में हाहाकारी वृद्धि के बीच शुक्रवार को आम लोगों को राहत मिली है। देश की प्रमुख सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने आज तेल की कीमतों Petrol-Diesel Price Today में कोई भी बदलाव नहीं किया है। इस प्रकार आज शुक्रवार को पेट्रोल डीजल गुरुवार को तय हुए दाम पर ही मिलेगा। गुरुवार को पेट्रोल के दाम 35 पैसे प्रति लीटर तो वहीं डीजल के रेट 15 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोत्तरी हुई थी।

आज तेल के दाम की बात करें तो दिल्ली पेट्रोल 101.54 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा। वहीं मुंबई में पेट्रोल 107.54 रुपये और डीजल 97.45 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.23 रुपये और डीजल 94.39 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल के दाम 101.74 रुपये और डीजल 3.02 रुपये प्रति लीटर हैं। 

पढें-  LPG ग्राहकों को मिल सकते हैं 50 लाख रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

देश में सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में मिल रहा है, यहां 1 लीटर पेट्रोल के लिए आपको 112.90 रुपये चुकाने होंगे, जबकि डीजल के लि आपको करीब 103.15 रुपये देने होंगे। कीमतों में वृद्धि की बात करें तो राजधानी दिल्ली में मई से लेकर अब तक 41 बार तेल की कीमतों में इजाफा हो चुका है। इन 41 दिनों में पेट्रोल 10.79 रुपये और डीजल 8.99 रुपये महंगा हो चुका है। वहीं, जुलाई महीने की बात करें तो इस महीने में अब तक कुल 9 बार पेट्रोल के भाव बढ़े हैं। मई में 16 बार और जून में 16 बार पेट्रोल के भाव बढ़े थे।

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

एक साल में 21 रुपये बढ़ी कीमतें

पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि हैरान करने वाली है। पेट्रोल के दाम एक साल में 21.11 रुपये तक बढ़ चुके हैं। 12 जुलाई, 2020 को दिल्ली में पेट्रोल का रेट 80.43 रुपये था। वहीं बीते चार मई से इसकी कीमतें खूब बढ़ी। इस दौरान पेट्रोल 11.22 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। 1 जून को दिल्ली में पेट्रोल का रेट 94.49 रुपये प्रति लीटर था, 30 जून को रेट 98.81 रुपये रहा. जबकि डीजल 3.80 रुपये महंगा हो चुका है। 1 जून को दिल्ली में डीजल का रेट 85.38 रुपये था, 30 जून को रेट 89.18 रुपये था। इससे पहले मई की बात करें तो मई के पूरे महीने में दिल्ली में पेट्रोल के रेट 4.09 रुपये महंगा हुआ है। जबकि डीजल इस महीने 4.68 रुपये महंगा हुआ है।

CNG वाहन चालकों को भी लगा तगड़ा झटका

 छह माह में दूसरी बार महानगर गैस लिमिटेड ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों के लिए कम्‍प्रेस्‍ड नैचुरल गैस (CNG) और घरेलू पाइप्‍ड नैचुरल गैस (PNG) के दाम में वृद्धि करने की घोषणा की है। सीएनजी और पीएनजी की नई कीमतें 13-14 जुलाई की मध्‍यरात्रि से प्रभाव में आ गई हैं। मुंबई और आसपास के इलाकों में 800,000 वाहन सीएनजी का उपयोग करते हैं। महानगर गैस लिमिटेड ने सीएनजी के दाम में 2.58 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। इस नई मूल्‍यवृद्धि के बाद सीएनजी की नई कीमत बढ़कर 51.98 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इसके साथ ही अब इस बात का डर भी सताने लगा है कि सार्वजनिक परिवहन वाहनों के किराये में भी अब वृद्धि होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा