1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की चर्चा के बीच चौथे दिन भी मिली राहत, जानिए क्या हैं आपके शहर में तेल की कीमतें

पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की चर्चा के बीच चौथे दिन भी मिली राहत, जानिए क्या हैं आपके शहर में तेल की कीमतें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 03, 2021 08:10 am IST,  Updated : Mar 03, 2021 11:01 am IST

पेट्रोल की कीमतें कई शहरों में 100 रुपये को छू रही हैं। वहीं सरकार और तेल कंपनियों के बीच दाम घटाने को लेकर चर्चा हो रही है।

पेट्रोल-डीजल के दाम...- India TV Hindi
पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की चर्चा के बीच चौथे भी मिली राहत, जानिए क्या हैं आपके शहर में तेल की कीमतें

पेट्रोल की कीमतें कई शहरों में 100 रुपये को छू रही हैं। वहीं सरकार और तेल कंपनियों के बीच दाम घटाने को लेकर चर्चा हो रही है। इस बीच लगातार चौथे दिन घरेलू बाजार (Domestic Market) में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तेल की कीमतें आज बुधवार को चौथे दिन भी स्थिर रहीं। बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 91.19 रुपये और डीजल 81.47 रुपये प्रति लीटर पर रहा। दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को भी कच्चे तेल के बाजार में नरमी रही।

पेट्रोल डीजल की कीमतों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल 97.57 रुपये और डीजल 88.60 पर बिक रहा है। चेन्नई  में पेट्रोल 93.17 रुपये और डीजल 86.45 रुपये पर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 91.35 और डीजल 84.35 रुपये, भोपाल में पेट्रोल 99.21 और डीजल 89.76 रुपये, रांची में पेट्रोल 88.54 रुपये और डीजल 86.12 रुपये, बेंगलुरु में पेट्रोल  94.22 और डीजल 86.37 रुपये, पटना में पेट्रोल 93.48 और डीजल 86.73 रुपये, चंडीगढ़ में पेट्रोल 87.73 और डीजल 81.17 रुपये, लखनऊ में पेट्रोल 89.31 और डीजल 81.85 रुपये में बिक रहा है। 

पढें-  दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की प्राइज लिस्ट, ​जानिए कितने में मिलेगी कार और बाइक

जनवरी से पेट्रोल 7.36 रुपये और डीजल 07.60 रुपये महंगा 

2021 के साल में पेट्रोल डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी का दौर जारी है। इस साल जनवरी और फरवरी की बात करें तो 25 दिनों मे ही पेट्रोल 7.36 रुपये महंगा हो चुका है। फरवरी महीने के दौरान पेट्रोल 04.74 रुपये महंगा हो गया है। पेट्रोल के साथ-साथ डीजल भी आसमान में पहुंच गया है। फरवरी महीने में इसकी कीमत में 4.52 रुपये का इजाफा हो चुका है। नए साल में देखें तो डीजल 07.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा