1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल-डीजल जल्दी जाकर भरवा लें, आम लोगों को मिली बड़ी राहत

पेट्रोल-डीजल जल्दी जाकर भरवा लें, आम लोगों को मिली बड़ी राहत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 05, 2021 07:43 am IST,  Updated : Jun 05, 2021 07:43 am IST

पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों के बीच शनिवार को आम लोगों को राहत मिली है।

पेट्रोल-डीजल जल्दी...- India TV Hindi
पेट्रोल-डीजल जल्दी जाकर भरवा लें, आम लोगों को मिली बड़ी राहत

पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों के बीच शनिवार को आम लोगों को राहत मिली है। आज कीमतों पर ब्रेक लग गया। तेल विपणन कंपनियों ने आज तेल की कीमतों में कोई भी बढ़ोत्तरी नहीं की है। इस प्रकार तेल आज शुक्रवार की कीमत पर ही मिल रहा है। 4 जून को पेट्रोल 26-27 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है, जबकि डीजल के दाम 26-30 पैसे प्रति लीटर तक बढ़े हैं। बता दें कि पेट्रोल डीजल की कीमतों ने अबतक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। देश के 135 जिलों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार जा चुके हैं।

दिल्ली में पेट्रोल आज 94.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बाकी शहरों जैसे मुंबई पेट्रोल 100.98 रुपये है, कोलकाता में पेट्रोल 94.76 रुपये है। और चेन्नई में पेट्रोल 96.23 रुपये पर बिक रहा है। मुंबई में डीजल 92.99 रुपये है। दिल्ली में डीजल 85.66 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। कोलकाता में डीजल 88.51 रुपये पर बिक रहा है और चेन्नई में डीजल का रेट 90.38 रुपये है।

पेट्रोल इस साल 11 रुपये महंगा

2021 में अब पेट्रोल 11.05 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। 1 जनवरी को पेट्रोल का भाव 83.71 रुपये था, आज 94.76 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह दिल्ली में 1 जनवरी से लेकर आज तक डीजल 11.79 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। 1 जनवरी को दिल्ली में डीजल का दाम 73.87 रुपये प्रति लीटर था, आज 85.66 रुपये है। वहीं 4 मई के बाद में दिल्ली में पेट्रोल के रेट 4.09 रुपये महंगा हुआ है। जबकि डीजल इस महीने 4.68 रुपये महंगा हुआ है।

गंगानगर में डीजल भी 100 के करीब

राजस्थान के श्रीगंगानगर में देश में सबसे महंगा पेट्रोल मिल रहा है जहां रेट 105.80 रुपये प्रति लीटर हैं, जबकि डीजल 98.63 रुपये प्रति लीटर है। अगर ऐसे ही दाम बढ़ते रहे तो आने वाले कुछ दिनों में यहां पेट्रोल भी 100 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। मुंबई में पेट्रोल का रेट 101 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच चुका है, जबकि डीजल 93 रुपये के करीब बिक रहा है।

चुनाव के चलते ठहरे थे दाम

बीते मार्च से देश के 5 राज्यों में विधानसभा के चुनाव की हलचल थी। जिसके चलते कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे। हालांकि, इस बीच कच्चा तेल सस्ता होने के बाद चार किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं। इससे पेट्रोल 77 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। सरकारी तेल कंपनियों ने 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि बीते मार्च-अप्रैल के दौरान डीजल के दाम में ठहर ठहर कर चार दिन 77 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई।

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा