1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल डीजल की कीमतें सुनकर हो जाएंगे खुश, जानिए 23 जून को तेल के दाम

पेट्रोल डीजल की कीमतें सुनकर हो जाएंगे खुश, जानिए 23 जून को तेल के दाम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 23, 2021 08:15 am IST,  Updated : Jun 23, 2021 08:15 am IST

बुधवार सुबह जारी कीमतों के अनुसार दिल्ली के बाजार में पेट्रोल की कीमत 97.50 रुपये प्रति लीटर पर हैं। वहीं, डीजल का भाव 88.23 रुपये प्रति लीटर है।

पेट्रोल डीजल की...- India TV Hindi
पेट्रोल डीजल की कीमतों में महंगाई से राहत, जानिए 23 जून को तेल की कीमतें 

पेट्रोल डीजल की महंगाई से पीड़ित आम आदमी को आज बड़ी राहत मिली है। देश की प्रमुख तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार 23 जून को तेल की कीमतों में कोई भी बढ़ोत्तरी नहीं की है। इस प्रकार तेल आज भी मंगलवार 22 जून की कीमतों पर ही मिल रहा है। बुधवार सुबह जारी कीमतों के अनुसार दिल्ली के बाजार में पेट्रोल की कीमत 97.50 रुपये प्रति लीटर पर हैं। वहीं, डीजल का भाव 88.23 रुपये प्रति लीटर है। तेल कंपनियों ने 22 जून को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया। मंगलवार यानी 22 जून को पेट्रोल का भाव 28 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया। वहीं, डीजल के रेट में भी 26 पैसे की बढ़ोतरी हुई। 

अन्य महानगरों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल 103.63 रुपये और डीजल 95.72 रुपये महंगा हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल 97.38 और डीजल 91.08 का चेन्नई में पेट्रोल 98.65 का और डीजल 92.83 रुपये का मिल रहा है। राज्यों की बात करें तो यहां भी तेल की कीमतों ने नए रिकॉर्ड हासिल किए हैं। भोपाल में पेट्रोल 105.72 रुपये और डीजल 96.93 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। वहीं बेंगलुरु में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 93.54 रुपये प्रति लीटर, रांची में पेट्रोल 93.25 रुपये और डीजल 93.13 रुपये प्रति लीटर, पटना में पेट्रोल 99.55 रुपये और डीजल 93.56 रुपये प्रति लीटर, चंडीगढ़ में पेट्रोल 93.77 रुपये और डीजल 87.87 रुपये प्रति लीटर, लखनऊ में पेट्रोल 94.70 रुपये और डीजल 88.64 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

चुनाव के चलते ठहरे थे दाम

बीते मार्च से देश के 5 राज्यों में विधानसभा के चुनाव की हलचल थी। जिसके चलते कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे। हालांकि, इस बीच कच्चा तेल सस्ता होने के बाद चार किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं। इससे पेट्रोल 77 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। सरकारी तेल कंपनियों ने 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि बीते मार्च-अप्रैल के दौरान डीजल के दाम में ठहर ठहर कर चार दिन 77 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई।

पढें-  LPG ग्राहकों को मिल सकते हैं 50 लाख रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा