1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price: सस्ता हुआ कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल ने लगातार तीसरे दिन दी Good News

Petrol Diesel Price: सस्ता हुआ कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल ने लगातार तीसरे दिन दी Good News

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 20, 2021 08:17 am IST,  Updated : Jul 20, 2021 08:22 am IST

पेट्रोल और डीजल की महंगाई से परेशान आम लोगों को लगातार तीसरे दिन राहत मिली है।

Petrol Diesel Price: सस्ता हुआ...- India TV Hindi
Petrol Diesel Price: सस्ता हुआ कच्चा तेल, महंगे पेट्रोल डीजल ने लगातार तीसरे दिन दी Good News

पेट्रोल और डीजल की महंगाई से परेशान आम लोगों को लगातार तीसरे दिन राहत मिली है। तेल विपणन कंपनियों ने लगातार तीसरे दिन भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं की है। बीते हफ्ते शनिवार को पेट्रोल और डीजल, दोनों की कीमत बढ़ी थी। इंडियन ऑयल (IOC) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। 

तेल की कीमतों में इस ठहराव की बड़ी वजह कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में लगातार गिरावट को माना जा रहा है। यूरोपीय देशों और अमेरिका में एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामलों और Covid-19 के डेल्टा वेरिएंट (Delta Variant) के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कच्चे तेल के बाजार में गिरावट देखी गई है। कल डब्ल्रूूटीआई क्रूड 7.63 फीसदी टूट कर 66.33 डॉलर तक गिर गया। मई के बाद से पेट्रोल की कीमतों में जिस तरह बढ़ोत्तरी हुई है उससे हर आम और खास आदमी परेशान है। 42 दिनों में ही पेट्रोल 11.52 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। वहीं डीजल की कीमत भी पिछले दो महीनों में 9.14 रुपये प्रति लीटर बढ़कर राजधानी में 89.87 रुपये प्रति लीटर हो गई।

अन्य शहरों में तेल के दाम 

अन्य शहरों में कीमतों की बात करें तो मुंबई में आज पेट्रोल 107.83 रुपये और डीजल 97.45 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में आज पेट्रोल 102.08 रुपये और डीजल 93.02 रुपये प्रति लीटर,चेन्नई में आज पेट्रोल 102.49 रुपये और डीजल 94.39 रुपये प्रति लीटर,बेंगलुरु में आज पेट्रोल 105.25 रुपये और डीजल 95.26 रुपये प्रति लीटर,लखनऊ में आज पेट्रोल 98.69 रुपये और डीजल 90.26 रुपये प्रति लीटर,पटना में आज पेट्रोल 104.57 रुपये और डीजल 95.81 रुपये प्रति लीटर, जयपुर में आज पेट्रोल 108.71 रुपये और डीजल 99.02 रुपये प्रति लीटर, गुरुग्राम में आज पेट्रोल 99.46  रुपये और डीजल 90.47 रुपये प्रति लीटर, हैदराबाद में आज पेट्रोल 105.52 रुपये और डीजल 97.96 रुपये प्रति लीटर, रांची में आज पेट्रोल 96.45 रुपये और डीजल 94.84 रुपये प्रति लीटर, पुणे में आज पेट्रोल 107.10 रुपये और डीजल 95.54 रुपये प्रति लीटर है। 

इन राज्यों में 100 के पार पेट्रोल 

लगातार तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, बिहार और पंजाब सहित 15 राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर चले गए। 1 मई को जहां दिल्ली में पेट्रोल 90.40 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा था। वही आज 101.84 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। इस प्रकार 78 दिनों में 11.44 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। इसी तरह, राजधानी में डीजल की कीमत भी पिछले दो महीनों में 9.14 रुपये प्रति लीटर बढ़कर राजधानी में 89.87 रुपये प्रति लीटर हो गई।

CNG वाहन चालकों को भी लगा तगड़ा झटका

छह माह में दूसरी बार महानगर गैस लिमिटेड ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों के लिए कम्‍प्रेस्‍ड नैचुरल गैस (CNG) और घरेलू पाइप्‍ड नैचुरल गैस (PNG) के दाम में वृद्धि करने की घोषणा की है। सीएनजी और पीएनजी की नई कीमतें 13-14 जुलाई की मध्‍यरात्रि से प्रभाव में आ गई हैं। मुंबई और आसपास के इलाकों में 800,000 वाहन सीएनजी का उपयोग करते हैं। महानगर गैस लिमिटेड ने सीएनजी के दाम में 2.58 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। इस नई मूल्‍यवृद्धि के बाद सीएनजी की नई कीमत बढ़कर 51.98 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इसके साथ ही अब इस बात का डर भी सताने लगा है कि सार्वजनिक परिवहन वाहनों के किराये में भी अब वृद्धि होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा