1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव? जानिए शनिवार को खर्च करने होंगे कितने पैसे

पेट्रोल डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव? जानिए शनिवार को खर्च करने होंगे कितने पैसे

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 10, 2021 08:30 am IST,  Updated : Apr 10, 2021 08:30 am IST

पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा शनिवार सुबह 6 बजे जारी कीमतों के अनुसार आज 10 अप्रैल को एक बार फिर से तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

पेट्रोल डीजल की...- India TV Hindi
पेट्रोल डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव? जानिए शनिवार को खर्च करने होंगे कितने पैसे

पेट्रोल डीजल की कीमतों में मिल रही राहत आज शनिवार को भी जारी रही। पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा शनिवार सुबह 6 बजे जारी कीमतों के अनुसार आज 10 अप्रैल को एक बार फिर से तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज लगातार 11वां दिन है जब कीमतें स्थिर हैं। पिछली बार 30 अप्रैल को पेट्रोल डीजल की कीमतों में क्रमश 22 पैसे और 23 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी। वहीं 27 मार्च से लेकर अभी तक तेल की कीमतों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। जानकारों के अनुसार इसका कारण 5 राज्यों में चुनावों को माना जा रहा है। 

दिल्ली में आज (शुक्रवार) पेट्रोल 90.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, डीजल के भाव बढ़कर 80.87 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। मुंबई में पेट्रोल के दाम 96.98 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल यहां 87.96 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल का दाम 90.77 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का दाम 83.75 रुपये जबकि चेन्नई में पेट्रोल 92.58 रुपये और डीजल की कीमत 85.88 रुपये प्रति लीटर है।

पढें-  Aadhaar के बिना हो जाएंगे ये काम, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर जरूरत को किया खत्म

पढें-  बैंक के OTP के नाम हो रहा है फ्रॉड, खाली हो सकता है अकाउंट, ऐसे रहे सावधान

कच्चे तेल मेें नरमी

दूसरी ओर क्रूड के मोर्चे पर भी राहत भरी खबर मिल रही है। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उठापटक देखने को मिल रही है। शुक्रवार को कारोबार के दौरान क्रूड के भाव में गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को WTI क्रूड का भाव 0.47 फीसदी कम होकर 59.32 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड का भाव 0.40 फीसदी कम होकर 62.95 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।

उत्पादन बढ़ाएंगे OPEC+ देश

ओपेक देशों ने पिछले साल ही तेल उत्पादन में भारी कटौती की थी। अब ये देश उत्पादन बढ़ाने से पहले पूरा एहतियात बरत रहे हैं। पिछले साल वैश्विक स्तर पर लॉकडाउन लगने और हर तरह के कारोबार बंद होने के बाद ईंधन की मांग में भारी कमी आई थी। तेल उत्पादक देशों को इससे बड़ा नुकसान हुआ था। अब ओपेक देशों ने कहा कि मई और जून में 3.5 लाख बैरल प्रति दिन तक उत्पादन बढ़ाएंगे। इसके बाद जुलाई 4 लाख बैरल प्रति दिन तक उत्पादन बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा सऊदी अरब भी अपने स्तर प्रतिदिन 10 लाख बैरल प्रति दिन तक उत्पादन बढ़ाएगा।

पढें-  SBI में सिर्फ आधार की मदद से घर बैठे खोलें अकाउंट, ये रहा पूरा प्रोसेस

पढें-  Amazon के नए 'लोगो' में दिखाई दी हिटलर की झलक, हुई फजीहत तो किया बदलाव

4.74 रुपये महंगा हुआ था पेट्रोल

मार्च महीने में कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। लेकिन, बीते फरवरी महीने के दौरान पेट्रोल के दाम में 4.74 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई। वहीं इस महीने तीन किस्तों में पेट्रोल 61 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। डीजल की बात करें तो फरवरी में इसकी कीमत भी 4.52 रुपये बढ़ गई थी। नए साल में डीजल 07.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका था। हालांकि, इस महीने डीजल 60 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो चुका है।

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा