1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पीएनबी घोटाला मामले में सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, PNB की पूर्व एमडी ऊषा अनंतसुब्रमणयम को किया बर्खास्त

पीएनबी घोटाला मामले में सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, PNB की पूर्व एमडी ऊषा अनंतसुब्रमणयम को किया बर्खास्त

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 13, 2018 07:43 pm IST,  Updated : Aug 13, 2018 07:43 pm IST

सरकार ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) तथा इलाहाबाद बैंक की पूर्व प्रबंध निदेशक ऊषा अनंतसुब्रमण्यम को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

PNB- India TV Hindi
PNB

नई दिल्ली। सरकार ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) तथा इलाहाबाद बैंक की पूर्व प्रबंध निदेशक ऊषा अनंतसुब्रमण्यम को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। सोमवार को एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। करीब तीन महीने पहले अनंतसुब्रमण्यम से इलाहाबाद बैंक के प्रबंध निदेशक के रूप में सभी अधिकार वापस ले लिए गए थे।

सीबीआई ने 14,000 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले में जो आरोपपत्र दायर किया था उसमें अनंतसुब्रमण्यम को भी आरोपी बनाया गया था। हालांकि, वह बैंक की कर्मचारी बनी हुई थीं। वह आज सेवानिवृत्त हो रही थीं, लेकिन उन्हें सेवाओं से बर्खास्त कर दिया गया।

अनंतसुब्रमण्यम पीएनबी में दो बार नेतृत्व वाली भूमिका में रहीं। वह अगस्त 2015 से मई 2017 के दौरान प्रमुख के पद पर रहीं। उसके बाद वह इलाहाबाद बैंक में चली गईं। वह जुलाई 2011 से नवंबर 2013 के दौरान भी पीएनबी की कार्यकारी निदेशक रहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा