1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इस साल रुलाएगी प्‍याज, सरकार का चालू वर्ष में उत्‍पादन 5.8 प्रतिशत घटने का अनुमान

इस साल रुलाएगी प्‍याज, सरकार का चालू वर्ष में उत्‍पादन 5.8 प्रतिशत घटने का अनुमान

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Feb 17, 2017 06:49 pm IST,  Updated : Feb 17, 2017 06:49 pm IST

इस साल प्‍याज की अधिक कीमतों की वजह से आपकी आंखों से आसूं ज्‍यादा निकलेंगे। सरकार ने चालू वर्ष में प्याज उत्पादन 5.8 प्रतिशत घटने का अनुमान व्यक्त किया है।

इस साल रुलाएगी प्‍याज, सरकार का चालू वर्ष में उत्‍पादन 5.8 प्रतिशत घटने का अनुमान- India TV Hindi
इस साल रुलाएगी प्‍याज, सरकार का चालू वर्ष में उत्‍पादन 5.8 प्रतिशत घटने का अनुमान

नई दिल्ली। इस साल प्‍याज की अधिक कीमतों की वजह से आपकी आंखों से आसूं ज्‍यादा निकलेंगे। सरकार ने चालू वर्ष में प्याज उत्पादन 5.8 प्रतिशत घटकर 197.13 लाख टन रह जाने का अनुमान व्यक्त किया है। प्याज उत्पादन में किसी तरह की कमी के कारण इसकी घरेलू आपूर्ति और प्याज की कीमतों पर दबाव बढ़ने की संभावना है।

कृषि मंत्रालय द्वारा जारी किए गए पहले अनुमान के अनुसार फसल वर्ष 2016-17 (जुलाई से जून) में प्याज उत्पादन 197.13 लाख टन रहेगा, जबकि पिछले वर्ष वास्तविक उत्पादन 209.31 लाख टन का हुआ था।

  • आलू और टमाटर के उत्पादन में मामूली वृद्धि होने की उम्मीद है।
  • उत्पादन में गिरावट आने की वजह वर्ष 2016-17 में खेती का रकबा घटकर 11.88 लाख हेक्टेयर रह जाना है, जो पिछले वर्ष 13.20 लाख हेक्टेयर था।
  • अन्य प्रमुख सब्जियों में आलू का उत्पादन इस वर्ष अधिक यानी 438.83 लाख टन होने की उम्मीद है, जो पिछले वर्ष 434.17 लाख टन का हुआ था।
  • टमाटर का उत्पादन 189.11 लाख टन होने का अनुमान लगाया गया है, जो पूर्व वर्ष की समान अवधि में 187.32 लाख टन का हुआ था।
  • कुल सब्जी उत्पादन वर्ष 2016-17 में मामूली कम रहने यानी 1,685 लाख टन रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। यह उत्पादन पिछले वर्ष 1,690 लाख टन का हुआ था।
  • फलों में आम का उत्पादन वर्ष 2016-17 में 192.18 लाख टन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष 186.43 लाख टन का हुआ था।
  • केले का उत्पादन इस वर्ष अधिक यानी 304.39 लाख टन रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष 291.35 लाख टन का हुआ था।
  • चालू वर्ष में कुल फलों का उत्पादन अधिक यानी 917.28 लाख टन होने की उम्मीद है, जो पिछले वर्ष 901.83 लाख टन का हुआ था।
  • देश का कुल बागवानी उत्पादन मामूली अधिक यानी 2,873 लाख टन होने की उम्मीद है, जो पिछले वर्ष 2,861 लाख टन का हुआ था।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा