1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आधार की मदद से फर्जी बैंक खातों को पकड़ेगी सरकार, मनी लांड्रिंग रोकने में मिलेगी मदद

आधार की मदद से फर्जी बैंक खातों को पकड़ेगी सरकार, मनी लांड्रिंग रोकने में मिलेगी मदद

 Edited By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Oct 04, 2017 09:07 am IST,  Updated : May 11, 2018 04:32 pm IST

रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार बैंक खातों को आधार से इसलिए जोड़ रही है ताकि मनि लांड्रिंग के मामलों को पकड़ा जा सके

aadhaar- India TV Hindi
aadhaar

नई दिल्ली। जिस तरह से आधार कार्ड की मदद से फर्जी राशन कार्ड और फर्जी गैस कनेक्शन को खत्म करने में मदद मिली है उसी तरह से सरकार अब फर्जी बैंक खातों को आधार की मदद से पकड़ सकती है। केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आधार की मदद से फर्जी बैंक खातों को पकड़ने में मदद मिलेगी।

दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार बैंक खातों को आधार से इसलिए जोड़ रही है ताकि मनि लांड्रिंग के मामलों को पकड़ा जा सके, अगर कोई फर्जी बैंक खातों की मदद से कालेधन को सफेद बनाने में लगा हुआ है तो उसको पकड़ा जा सके, अगर किसी के  पास नकली बैंक खाते है तो उसको पकड़ा जा सके।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अबतक देशभर में करीब 60 लाख बैंक खातों को आधार से जोड़ा जा चुका है। बैंकों की तरफ से सभी खाताधारकों को संदेश भेजा जा रहा है कि 31 दिसंबर तक अपने बैंक खातों को आधार से जोड़ लें, बैंकों की तरफ से कहा गया है कि ग्राहक अगर अपने खातों को आधार से नहीं जोड़ते हैं तो 31 दिसंबर के बाद उनका खाता बंद कर दिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा