1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Direct 2 Home: पेट्रोलपंप की लाइन में लगने का झंझट खत्‍म, अब पेट्रोल-डीजल की होम डिलीवरी शुरू करने की तैयारी में सरकार

Direct 2 Home: पेट्रोलपंप की लाइन में लगने का झंझट खत्‍म, अब पेट्रोल-डीजल की होम डिलीवरी शुरू करने की तैयारी में सरकार

 Published : Jun 17, 2017 07:10 pm IST,  Updated : Jun 17, 2017 07:10 pm IST

पेट्रोल डीजल के मूल्‍यों की समीक्षा के बाद अब सरकार ने नए कदम की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत जल्‍द ही पेट्रोल और डीजल की होम डिलीवरी शुरू की जा सकती है।

Direct 2 Home: पेट्रोलपंप की लाइन में लगने का झंझट खत्‍म, अब पेट्रोल-डीजल की होम डिलीवरी शुरू करने की तैयारी में सरकार- India TV Hindi
Direct 2 Home: पेट्रोलपंप की लाइन में लगने का झंझट खत्‍म, अब पेट्रोल-डीजल की होम डिलीवरी शुरू करने की तैयारी में सरकार

नई दिल्‍ली। देश में रोजाना पेट्रोल और डीजल के मूल्‍यों की समीक्षा के बाद अब सरकार ने नए कदम की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत जल्‍द ही पेट्रोल और डीजल की होम डिलीवरी शुरू की जा सकती है। पेट्रोलियम मंत्रालय पिछले दो महीने से इस योजना पर गंभीरता से विचार कर रहा है। इस योजना के शुरू होने के बाद आम लोग फल, सब्‍जी या अन्‍य सामान की तरह ही अपनी कार के लिए ईंधन भी घर बैठे ही खरीद सकेंगे। इसके लिए डिलिवरी चार्ज अलग से लिया जा है।

मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक पेट्रोल डिलिवरी में कोई मिलावट या धोखाधड़ी न हो इसके लिए भी पुख्‍ता इंतजाम किए जा रहे हैं। तेल की होम डिलिवरी मशीन के माध्‍यम से होगी, जहां उसकी शुद्धता और मात्रा को भी सही प्रकार चेक किया जाएगा। विशेषज्ञाें का मानना है कि इससे लोगों को तो सुविधा होगी ही बल्कि देश भर में नए रोजगार और कारोबार के अवसर पैदा होंगे।

अप्रैल से जारी हैं कोशिशें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा