1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकार ने 12 सरकारी बैंकों के लिए की बड़ी घोषणा, देगी 48239 करोड़ रुपए की पूंजी सहायता

सरकार ने 12 सरकारी बैंकों के लिए की बड़ी घोषणा, देगी 48239 करोड़ रुपए की पूंजी सहायता

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 20, 2019 06:46 pm IST,  Updated : Feb 20, 2019 06:46 pm IST

वित्तीय सेवा सचिव राजीव कुमार ने कहा कि सरकार कॉरपोरेशन बैंक में 9,086 करोड़ रुपए और इलाहाबाद बैंक में 6,896 करोड़ रुपए की पूंजी डालेगी।

pnb- India TV Hindi
pnb Image Source : PNB

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के 12 बैंकों में चालू वित्त वर्ष में 48,239 करोड़ रुपए की पूंजी डालने की घोषणा की है। इससे बैंकों को नियामकीय पूंजी जरूरतों और उनकी वित्तीय वृद्धि योजनाओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। 

वित्तीय सेवा सचिव राजीव कुमार ने कहा कि सरकार कॉरपोरेशन बैंक में 9,086 करोड़ रुपए और इलाहाबाद बैंक में 6,896 करोड़ रुपए की पूंजी डालेगी। ये दोनों बैंक फिलहाल रिजर्व बैंक की त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) के तहत हैं और फिलहाल दोनों का प्रदर्शन अच्छा है। \

इसके अलावा 4,638 करोड़ रुपए की पूंजी बैंक ऑफ इंडिया में डाली जाएगी। बैंक ऑफ महाराष्ट्र को 205 करोड़ रुपए मिलेंगे। ये बैंक हाल में पीसीए प्रक्रिया से बाहर आए हैं। 

कुमार ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को 5,908 करोड़ रुपए, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को 4,112 करोड़ रुपए, आंध्र बैंक को 3,256 करोड़ रुपए और सिंडिकेट बैंक को 1,603 करोड़ रुपए मिलेंगे। 

सरकार चार अन्य बैंकों सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनाइटेड बैंक, यूको बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक में 12,535 करोड़ रुपए की पूंजी डालेगी। ये चारों बैंक अभी पीसीए प्रक्रिया के तहत हैं। सरकार ने दिसंबर में सार्वजनिक क्षेत्र के सात बैंकों में पुनर्पूंजीकरण बांड के जरिये 28,615 करोड़ रुपए की पूंजी डाली थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा