1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आगे की सीट में एयरबैग लगाने की अनिवार्यता को 31 दिसंबर 2021 तक टाला गया

आगे की सीट में एयरबैग लगाने की अनिवार्यता को 31 दिसंबर 2021 तक टाला गया

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 27, 2021 10:57 pm IST,  Updated : Jun 27, 2021 10:57 pm IST

सड़क परिवहन मंत्रालय ने मौजूदा कार मॉडलों की आगे की सीटों पर अनिवार्य रूप से ड्यूल एयरबैग लगाने के नियम को चार महीने यानी 31 दिसंबर तक टाल दिया है।

आगे की सीट में एयरबैग लगाने की अनिवार्यता को 31 दिसंबर 2021 तक टाला गया- India TV Hindi
आगे की सीट में एयरबैग लगाने की अनिवार्यता को 31 दिसंबर 2021 तक टाला गया Image Source : AP

नयी दिल्ली: सड़क परिवहन मंत्रालय ने मौजूदा कार मॉडलों की आगे की सीटों पर अनिवार्य रूप से ड्यूल एयरबैग लगाने के नियम को चार महीने यानी 31 दिसंबर तक टाल दिया है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। अभी मौजूदा मॉडलों में ड्राइवर की सीट पर ही एयरबैग लगाना अनिवार्य है। 

एक अधिकारी ने अपना नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि मौजूदा महामारी की स्थिति के मद्देनजर मंत्रालय ने आगे की यात्री सीट पर एयरबैग की अनिवार्यता को 31 दिसंबर, 2021 तक टाल दिया है। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम ने इसकी समसयीमा बढ़ाने की मांग की थी। 

अधिकारी ने बताया कि नए मॉडलों के लिए यह नियम पहले ही अनिवार्य है। मंत्रालय ने छह मार्च को कहा था कि एक अप्रैल, 2021 या उसके बाद विनिर्मित नए वाहनों में आगे की यात्री सीट के लिए एयरबैग अनिवार्य होगा। मौजूदा मॉडलों में ड्राइवर के अलावा दूसरे यात्री की आगे की सीट के लिए एयरबैग 31 अगस्त, 2021 से अनिवार्य होना था। अब इसे बढ़ाकर 31 दिसंबर, 2021 कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा