1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकार ने चीनी का नवंबर में बिक्री के लिए तय किया 20.5 लाख टन कोटा, सालाना आधार पर 1.5 लाख टन है कम

सरकार ने चीनी का नवंबर में बिक्री के लिए तय किया 20.5 लाख टन कोटा, सालाना आधार पर 1.5 लाख टन है कम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 01, 2019 12:47 pm IST,  Updated : Nov 01, 2019 12:47 pm IST

2018-19 विपणन वर्ष (अक्टूबर-सितंबर) में भारत का चीनी उत्पादन 331 लाख टन था, जबकि देश की वार्षिक घरेलू खपत 250-260 लाख टन के आसपास है।

Govt fixes sugar sale quota of 20.5 lakh tonne for Nov- India TV Hindi
Govt fixes sugar sale quota of 20.5 lakh tonne for Nov Image Source : GOVT FIXES SUGAR SALE QUO

नई दिल्‍ली। खाद्य मंत्रालय की एक अधिसूचना के मुताबिक चीनी मिलें नवंबर माह के दौरान खुले बाजार में 20.5 लाख टन चीनी की बिक्री कर सकती हैं। अधिसूचना के मुताबिक, 535 चीनी मिलों को चालू माह के दौरान चीनी की बिक्री के लिए 20.5 लाख टन का कोटा तय किया गया है। यह कोटा नवंबर 2018 की तुलना में 1.5 लाख टन कम है।

2018-19 (अक्‍टूबर-सितंबर) के दौरान निर्यात कोटा का आधे से अधिक कोटा पूरा करने वाली चीनी मिलों को चीनी का अतिरिक्‍त कोटा प्रदान किया गया है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, नवंबर 2019 के लिए जारी चीनी कोटा की मात्रा कम है क्‍योंकि इस माह में कोई भी त्‍यौहारी मांग नहीं है। पिछले साल, दिवाली और अन्‍य त्‍यौहारी नवंबर माह में थे और इसलिए चीनी कोटा अधिक तय किया गया था।

केंद्र सरकार ने 2019-20 के लिए 40 लाख टन चीनी का बफर स्‍टॉक तैयार करने का फैसला किया है। चीनी मिलों के 15 नवंबर से नया पेराई सीजन शुरू करने की उम्‍मीद है।

2018-19 विपणन वर्ष (अक्‍टूबर-सितंबर) में भारत का चीनी उत्‍पादन 331 लाख टन था, जबकि देश की वार्षिक घरेलू खपत 250-260 लाख टन के आसपास है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा