1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 3 महीने में सरकारी बैंकों को 83,000 करोड़ रुपए देगी सरकार, कर्ज देने की क्षमता में होगा सुधार

3 महीने में सरकारी बैंकों को 83,000 करोड़ रुपए देगी सरकार, कर्ज देने की क्षमता में होगा सुधार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 20, 2018 06:20 pm IST,  Updated : Dec 20, 2018 06:20 pm IST

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को कहा कि सरकार चालू वित्त वर्ष के बचे हुए 3 महीनों में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 83,000 करोड़ रुपए की पूंजी डालेगी।

Arun jaitley- India TV Hindi
Arun jaitley Image Source : ARUN JAITLEY

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को कहा कि सरकार चालू वित्त वर्ष के बचे हुए 3 महीनों में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 83,000 करोड़ रुपए की पूंजी डालेगी। जेटली ने कहा कि सरकारी बैंकों में पूंजी डालने से उनकी ऋण देने की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

इससे पहले, दिन में सरकार ने अनुपूरक अनुदान मांग की दूसरी किस्त के जरिये सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 41,000 करोड़ रुपए की पूंजी डालने के लिए संसद की मंजूरी मांगी। इससे चालू वित्त वर्ष में बैंकों में 65,000 करोड़ रुपए के बजाये कुल 1.06 लाख करोड़ रुपए की पूंजी डाली जाएगी। 

जेटली ने संवाददाताओं से कहा कि पूंजी डाले जाने से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की कर्ज देने की क्षमता बढ़ेगी और आरबीआई के तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) रूपरेखा से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। 

वित्त मंत्री ने आगे कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में फंसे कर्ज (एनपीए) की पहचान का काम पूरा हो चुका है और एनपीए में कमी आनी शुरू हो गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा