1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत में वृद्धि में सुधार अधिक व्यापक हुआ, अमेरिकी मीडिया कंपनी अपना आईटी काम करवाएगी भारत में

भारत में वृद्धि में सुधार अधिक व्यापक हुआ, अमेरिकी मीडिया कंपनी अपना आईटी काम करवाएगी भारत में

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 18, 2016 04:58 pm IST,  Updated : May 18, 2016 04:58 pm IST

मोर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र खर्च बढ़ने तथा FDI में वृद्धि के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था में आर्थिक वृद्धि में सुधार व्यापक हुआ है।

भारत की वृद्धि में सुधार अधिक व्यापक, अमेरिकी मीडिया कंपनी अपना आईटी काम करवाएगी भारत में- India TV Hindi
भारत की वृद्धि में सुधार अधिक व्यापक, अमेरिकी मीडिया कंपनी अपना आईटी काम करवाएगी भारत में

नई दिल्ली। वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मोर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र खर्च बढ़ने तथा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में वृद्धि के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था में आर्थिक वृद्धि में सुधार का आधार व्यापक हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार भविष्य में खपत वृद्धि में और तेजी आने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सार्वजनिक क्षेत्र पूंजी परिव्यय में वृद्धि तथा एफडीआई बढ़ने से भारत में वृद्धि में सुधार अधिक व्यापक हुआ है। इसके अनुसार भारत सहित अन्य उदीयमान बाजार अर्थव्यवस्थाओं में वृद्धि निचले स्तर पर स्थिर हो रही है। फर्म ने अनुसंधान रिपोर्ट में भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए जोखिम कारकों में कमजोर विदेशी मांग, वैश्विक वित्तीय बाजार में उतार-चढ़ाव तथा नीतिगत सुधारों की गति को शामिल किया है।

यह भी पढ़ें- मोर्गन स्टेनले ने घटाया भारत की वृद्धि दर का अनुमान, 2016 में 7.5% रहेगी GDP ग्रोथ

अमेरिकी मीडिया कंपनी अपना आईटी काम भारत में करवाएगी

अमेरिका की एक प्रमुख मीडिया कंपनी ट्रिब्यून पब्लिशिंग कंपनी ने अपना कुछ आईटी काम भारतीय सॉफ्टवेयर दिग्गज टीसीएस से करवाने का फैसला किया है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। उल्लेखनीय है कि ट्रिब्यून पब्लिशिंग कंपनी लॉस एंजल्स टाइम्स व शिकागो ट्रिब्यून जैसे कई प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों का प्रकाशन करती है।

कम्‍प्‍यूटर वर्ल्‍ड ने एक रिपोर्ट में कहा कि कंपनी ने अपने आईटी कंपनियों को पिछले महीने इस बारे में सूचित किया। इसके अनुसार कंपनी अपना काम भारतीय आईटी कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को देने जा रही है। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि इस कदम का असर कितने कर्मचारियों पर होगा।

यह भी पढ़ें- अमेरिका को भारत पर नहीं भरोसा, सकारात्मक कदमों के बावजूद आईपी निगरानी लिस्ट में रखा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा