1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ATM पर लंबी कतार : कहीं बैंकों ने तो नहीं की RBI के आदेश की अनदेखी, 2 नवंबर को जारी हुए थे निर्देश

ATM पर लंबी कतार : कहीं बैंकों ने तो नहीं की RBI के आदेश की अनदेखी, 2 नवंबर को जारी हुए थे निर्देश

 Written By: Manish Mishra
 Published : Nov 14, 2016 07:27 pm IST,  Updated : Nov 14, 2016 08:13 pm IST

विमुद्रीकरण की पहल से पहले छोटे नोटों की भारी मांग का पूर्वानुमान लगाते हुए RBI ने बैंकों से केवल 100 रुपए के नोट प्रदान करने वाले ATM लगाने को कहा था।

ATM पर लंबी कतारें : 2 नवंबर को ही RBI ने जारी किए थे निर्देश, कहीं बैंकों ने तो नहीं की इसकी अनदेखी?- India TV Hindi
ATM पर लंबी कतारें : 2 नवंबर को ही RBI ने जारी किए थे निर्देश, कहीं बैंकों ने तो नहीं की इसकी अनदेखी?

नई दिल्ली। पुराने 500 और 100 रुपए के नोटों के विमुद्रीकरण की पहल से पहले छोटे नोटों की भारी मांग का पूर्वानुमान लगाते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI ) ने बैंकों से केवल 100 रुपए के नोट प्रदान करने वाले ATM लगाने को कहा था। प्रधानमंत्री द्वारा गत 8 नवम्बर को विमुद्रीकरण की घोषणा से छह दिन पहले 2 नवंबर को RBI ने बैंकों को केवल 100 रुपए के नोट प्रदान करने के लिए उनके 10 प्रतिशत ATM को ‘रीकैलीब्रेट’ करने को कहा था।

यह भी पढ़ें : बैंक कर्मचारियों को अवैध लेन-देन के खिलाफ चेतावनी, जमाकर्ता की पहचान के बिना पैसे जमा कर रहे थे कर्मचारी

  • RBI ने यह निर्देश गत 2 नवंबर को जारी अपने एक परिपत्र डीसीएम (सीसी) क्रमांक 1170/03.41.01/2016-17 के जरिए दिया था।
  • अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि कितने बैंकों ने इस निर्देश का पालन किया।
  • लेकिन, ATM पर लगी लंबी कतारें और देश भर में अफरातफरी का माहौल संकेत दे रहा है कि इस निर्देश की अनदेखी की गई होगी।

तस्‍वीरों में देखिए RBI द्वारा जारी किए गए नए नोट

Rs 500 and 1000

5 (94)IndiaTV Paisa

6 (49)IndiaTV Paisa

4 (98)IndiaTV Paisa

2 (98)IndiaTV Paisa

1 (107)IndiaTV Paisa

प्रयोग के तौर पर 10 प्रतिशत ATM को ‘रीकैलीब्रेट’ करने के संबंध में आरबीआई ने कहा था

आवश्यक संख्या में मशीनों को अनुरूप बनाने की प्रक्रिया जटिल नहीं है। बैंकों को 15 दिनों के अंदर यह कवायद पूरी करने और अनुपालन रिपोर्ट देने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें : PM मोदी ने ग्रामीण इलाकों में अधिक नकदी पहुंचाने के दिए निर्देश, झारखंड में हेलीकॉप्‍टर से पहुंचाए गए पैसे

RBI 100 रुपए के नोट वाले ATM पर इंसे‍ंटिव देने की कही थी बात

  • RBI ने काफी पहले इस साल मई महीने में भी केवल 100 रुपए के नोट डिस्‍पेंस करने वाले ATM की स्थापना के लिए इंसेंटिव देने का वायदा किया था।
  • 5 मई को जारी RBI के सर्कुलर के अनुसार, केंद्रीय बैंक ने इस तरह के 2 लाख रुपए तक की लागत वाले ATM के लिए 50 प्रतिशत भुगतान करने का वचन दिया था।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा