1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. HDFC बैंक का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 14% बढ़ा, कुल 7,922 करोड़ रुपये का मुनाफा

HDFC बैंक का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 14% बढ़ा, कुल 7,922 करोड़ रुपये का मुनाफा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 17, 2021 02:59 pm IST,  Updated : Jul 17, 2021 02:59 pm IST

एचडीएफसी बैंक का 2021-22 की पहली जून में समाप्त तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 14.36 प्रतिशत बढ़कर 7.922.09 करोड़ रुपये पहुंच गया।

HDFC बैंक का पहली तिमाही...- India TV Hindi
HDFC बैंक का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 14% बढ़ा, कुल 7,922 करोड़ रुपये का मुनाफा  Image Source : HDFC BANK

मुंबई। निजी क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता एचडीएफसी बैंक का 2021-22 की पहली जून में समाप्त तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 14.36 प्रतिशत बढ़कर 7.922.09 करोड़ रुपये पहुंच गयां बैंक को एक साल पहले अप्रैल-जून तिमाही में 6,927.24 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था। हालांकि, पिछली मार्च तिमाही की तुलना में जून में समाप्त हुई तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ कम हो गया।

जनवरी-मार्च तिमाही में यह 8,433.78 करोड़ रुपये था। जून में समाप्त हुई तिमाही में बैंक का एकल शुद्ध लाभ 7,729.64 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी अवधि में यह 6,658.62 करोड़ रुपये था, जबकि मार्च, 2021 में समाप्त तिमाही में यह 8,186.51 करोड़ रुपये था। अप्रैल-जून की तिमाही में बैंक की कुल आय एक साल पहले के 34,453 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 36,771 करोड़ रुपये हो गयी।

इस साल 30 जून, 2021 समाप्त हुई तिमाही में बैंक का सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) अनुपात बढ़कर 1.47 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1.36 प्रतिशत और मार्च तिमाही में 1.32 प्रतिशत था।

पढें-  LPG ग्राहकों को मिल सकते हैं 50 लाख रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा