1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कोरोना संकट के बीच दुनियाभर में बढ़ी साइकिलों की बिक्री, अमेरिका के कई स्टोर में हुई आउट ऑफ स्टॉक

कोरोना संकट के बीच दुनियाभर में बढ़ी साइकिलों की बिक्री, अमेरिका के कई स्टोर में हुई आउट ऑफ स्टॉक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 15, 2020 02:54 pm IST,  Updated : Jun 15, 2020 02:54 pm IST

साइकिल बाजार में बिक्री ने जोर पकड़ लिया है और यह इतनी तेजी से बढ़ रही है जैसी पिछले दशकों में नहीं देखी गई।

Cycles- India TV Hindi
Cycles Image Source : AP

पोर्टलैंड। कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में शारीरिक फिटनेस के लिये जिम जाने वाले वहां जाने से बच रहे हैं। यात्री सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने से डर रहे हैं और परिवार घर के भीतर उतावले हो रहे हैं ऐसे में साइकिल बाजार में बिक्री ने जोर पकड़ लिया है और यह इतनी तेजी से बढ़ रही है जैसी पिछले दशकों में नहीं देखी गई। अमेरिका में वालमार्ट और टारगेट जैसे बड़े विक्रेताओं के पास साइकिलों का स्टॉक समाप्त हो चुका है। छोटी दुकानों में भी इसकी अच्छी बिक्री हो रही है। इन दुकानों में सस्ती ‘‘पारिवारिक’’ बाइक बिक रही हैं।

 अमेरिका में पिछले दो माह के दौरान साइकिलों की बिक्री में 1970 के तेल संकट के बाद से सबसे बड़ा उछाल दर्ज किया गया है। जे.टावनली का यह कहना है। वह मानव जनित समाधान के तहत साइकिल उद्योग का विश्लेषण करते हैं। टावनली ने कहा, ‘‘लोग काफी घबराहट में हैं और वह टायलेट पेपर की तरह अब साइकिल खरीद रहे हैं। जिस प्रकार महामारी की शुरुआत में लोग टायलेट पेपर और हैंड सेनिटाइजर खरीदने के लिये स्टोरों में उमड़ पड़े थे उसी प्रकार अब साइकिल की खरीदारी हो रही है।’’ यह नजारा पूरी दुनिया में देखा जा रहा है। जिन शहरों की सड़कों पर कारों का जमावड़ा रहता था। उन शहरों में अब साइकिलों के लिये अलग लेन बनाई जा रही है। 

सड़कों पर साइकिल बढ़ने से उनके लिये अलग व्यवस्था की जा रही है जबकि सार्वजनिक परिवहन में कटौती की गई है। लंदन के स्थानीय निकाय ने शहर के कुछ अंदरूनी इलाकों में कार आने जाने पर रोक लगाने की योजना बनाई है। वहीं फिलिपींस की राजधानी में साइकिल की बिक्री करने वाले दुकानदारों का कहना है कि क्रिसमस त्यौहार के मुकाबले मांग अच्छी है। इटली में साइकिल बिक्री के लिये सरकार की तरफ से प्रोत्साहन दिया जा रहा है। लॉकडाउन के बाद के प्रोत्साहन पैकेज में साइकिल के 60 प्रतिशत मूलय पर 500- यूरो तक की बोनस छूट दी जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा