नई दिल्ली। हिंडाल्को की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी नोवेलिस इंक (Novelis Inc) ने आज अमेरिका स्थित वैश्विक एल्युमिनियम रोल्ड उत्पाद बनाने वाली कंपनी एलेरिस कॉरपोरेशन (Aleris Corporation) को खरीदने के लिए बाध्यकारी समझौते पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की है। यह अधिग्रहण सौदा 2.58 अरब डॉलर के डेट फाइनेंस डील के तहत होगा।
Related Stories
हिंडाल्को के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि एक दशक पहले, नोवेलिस के अधिग्रहण के जरिये हिंडाल्को ने एल्युमिनियम इंडस्ट्री के वैश्विक क्षेत्र में कदम रखा था। इसने हिंडाल्को को एक वैश्विक मल्टीनेशनल कंपनी बनाया था और दुनिया की शीर्ष कंपनियों की सूची में इसे शामिल किया था। एलेरिस का अधिग्रहण हमारे एल्युमिनियम वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स ग्रोथ रणनीति का अगला चरण है। उन्होंने कहा कि एलेरिस का अधिग्रहण 100 प्रतिशत कर्ज लेकर किया जाएगा और यह सौदा नोवेलिस के खाते में जाएगा।
बिड़ला ने कहा कि यह अधिग्रहण हमें दुनिया का नंबर वन एल्युमिनियम वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट कंपनी बनाएगा। इस अधिग्रहण के बाद, हम पूरी दुनिया में ऑटोमोटिव उपभोक्ताओं के साथ ही अब हाई-एंड एयरोस्पेस सेगमेंट में बेहतर ढंग से सेवा दे पाएंगे।