1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. हुवावे ने शुरू की 2 दिन की महा सेल, इन स्‍मार्टफोन पर मिल रही है सबसे बड़ी छूट

हुवावे ने शुरू की 2 दिन की महा सेल, इन स्‍मार्टफोन पर मिल रही है सबसे बड़ी छूट

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 04, 2018 10:45 am IST,  Updated : Sep 04, 2018 10:45 am IST

चाइनीज़ स्‍मार्टफोन कंपनी हुवावे के स्‍मार्टफोन खरीदने का इससे बेहतर मौका कोई और हो नहीं सकता। कंपनी ने दो दिन के लिए अपने कई स्‍मार्टफोन के दाम घटा दिए हैं।

Huawei- India TV Hindi
Huawei

नई दिल्‍ली। चाइनीज़ स्‍मार्टफोन कंपनी हुवावे के स्‍मार्टफोन खरीदने का इससे बेहतर मौका कोई और हो नहीं सकता। कंपनी ने दो दिन के लिए अपने कई स्‍मार्टफोन के दाम घटा दिए हैं। इसके साथ ही कंपनी फोन पर कई सारे ऑफर भी दे रही है। आपको बता दें कि कंपनी की यह सेल 4 सितंबर से शुरू हो गई है। सेल 5 सितंबर तक चलेगी। इस सेल में आप हुवावे का पी20 प्रो, पी20 लाइट, नोवा 3 और नोवा 3आई स्‍मार्टफोन खास ऑफर और डिस्‍काउंट के साथ खरीद पाएंगे। यह सेल खासतौर पर अमेजन के ग्राहकों के लिए है। यहां पर अमेजन की ओर से इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट, नो कॉस्‍ट ईएमआई और कैशबैक जैसे ऑफर भी मिलेंगे।

सबसे पहले बात करते हैं हुवावे के पी20 प्रो स्‍मार्टफोन की। सेल के दौरान यह फोन 5000 रुपए की छूट के साथ उपलब्‍ध होगा। इस छूट के बाद अब यह फोन 59999 रुपए में उपलब्‍ध होगा। इसके अलावा यदि आपके पास एसबीआई कार्ड है तो आप 5 फीसदी का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट भी पा सकते हैं। वहीं फोन पर नो कॉस्‍ट ईएमआई का फायदा भी उठा सकते हैं। यह फोन ग्रेफाइट ब्लैक और मिडनाइट ब्लू रंग में उपलब्‍ध है।

इसके अलावा हुवावे पी20लाइट की बात करें तो इस फोन पर 2000 रुपए का डिस्‍काउंट मिल रहा है। यह फोन आम दिनों में 19999 रुपए में मिलता है। वहीं सेल के दौरान पी20 लाइट मात्र 17999 रुपए में उपलब्‍ध होगा। वहीं इस फोन पर भी आपको एसबीआई कार्ड का 5 फीसदी इंस्‍टैंट कैशबैक का ऑफर मिलेगा। साथ ही फोन पर 9 महीने की नो कॉस्‍ट ईएमआई भी मिल रही है।

सेल में हाल ही में लॉन्च की गई नोवा सीरीज के फोन भी शामिल किए गए हैं।  हालांकि नोवा 3 फोन की कीमत में कटौती नहीं की गई है। लेकिन इसके साथ एसबीआई कार्ड ऑफर और नो कॉस्‍ट ईएमआई  विकल्‍प जरूर जोड़ा गया है। यदि आप पुराना फोन एक्‍सचेंज करते हैं तो आपको 4,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा। नोवा 3आई के साथ आपको रिलायंस जियो का प्‍लान भी मिलेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा