1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बांड के जरिए 28,000 करोड़ रुपए जुटाने पर विचार करेगा हुडको का निदेशक मंडल

बांड के जरिए 28,000 करोड़ रुपए जुटाने पर विचार करेगा हुडको का निदेशक मंडल

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Feb 25, 2020 12:35 pm IST,  Updated : Feb 25, 2020 12:35 pm IST

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी आवास एवं शहरी विकास निगम (हुडको) के निदेशक मंडल की इसी सप्ताह बैठक होने जा रही है जिसमें बांड जारी कर 28,000 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार किया जाएगा। 

Hudco, Fund raising, bonds- India TV Hindi
Hudco board to consider raising up to Rs 28,000 crore via bonds this week

नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी आवास एवं शहरी विकास निगम (हुडको) के निदेशक मंडल की इसी सप्ताह बैठक होने जा रही है जिसमें बांड जारी कर 28,000 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार किया जाएगा।

बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में हुडको ने कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल की शुक्रवार को बैठक होने जा रही है। इस बैठक में बांड-डिबेंचर (करमुक्त बांड और पूंजीगत लाभ बांड भी शामिल) जारी कर 28,000 करोड़ रुपये तक जुटाने पर विचार किया जाएगा। हुडको की वेबसाइट के अनुसार 2,500 करोड़ रुपये की अधिकृत पूंजी के साथ उसकी चुकता इक्विटी 2,001.90 करोड़ रुपये है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा