1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. EPFO सदस्यों को घर खरीदने पर मिलेगी 2.67 लाख रुपए की सब्सिडी, हुडको से मिलाया हाथ

EPFO सदस्यों को घर खरीदने पर मिलेगी 2.67 लाख रुपए की सब्सिडी, हुडको से मिलाया हाथ

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 22, 2017 08:44 pm IST,  Updated : Jun 22, 2017 08:45 pm IST

EPFO सदस्यों को प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत सस्ते मकान खरीदने पर ऋण से संबंधित 2.67 लाख रुपए तक की सब्सिडी मिलेगी।

EPFO सदस्यों को घर खरीदने पर मिलेगी 2.67 लाख रुपए की सब्सिडी, हुडको से मिलाया हाथ- India TV Hindi
EPFO सदस्यों को घर खरीदने पर मिलेगी 2.67 लाख रुपए की सब्सिडी, हुडको से मिलाया हाथ

नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने आवास एवं शहरी विकास निगम (हुडको) से हाथ मिलाया है। इससे EPFO सदस्यों को प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत सस्ते मकान खरीदने पर ऋण से संबंधित 2.67 लाख रुपए तक की सब्सिडी मिलेगी।

यह एमओयू ईपीएफओ की अपने अंशधारकों के लिए पेश की गई आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना को मिलाएगा। आवास योजना के तहत ईपीएफओ ने सोसायटीज से अपने अंशधारकों को घर खरीदने के लिए अपनी भविष्य निधि का 90 प्रतिशत तक निकालने की अनुमति दी है।

इस साल अप्रैल में ईपीएफओ ने अपनी ईपीएफ योजना में संशोधन कर अंशधारकों को घर की खरीद के लिए शुरुआती भुगतान और ईएमआई के भुगतान के लिए ईपीएफ खाते के इस्तेमाल की अनुमति दी थी। पीएमएवाई के तहत लाभार्थियों को उनकी आय के स्तर के हिसाब से ऋण से जुड़ी सब्सिडी मिलती है, जिससे 2022 तक सभी के लिए घर के सपने को पूरा किया जा सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा