1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Idea ने लॉन्च किए दो धमाकेदार प्लान, हर महीने फ्री कॉलिंग के साथ मिलेगा 12 GB तक 4G इंटरनेट डाटा

Idea ने लॉन्च किए दो धमाकेदार प्लान, हर महीने फ्री कॉलिंग के साथ मिलेगा 12 GB तक 4G इंटरनेट डाटा

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Mar 23, 2017 08:45 am IST,  Updated : Mar 23, 2017 08:45 am IST

Idea ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए दो नए धमाकेदार प्लान लॉन्च किए है। इन प्लान्स पर फ्री कॉलिंग के साथ-साथ हर महीने 12 GB तक 4G इंटरनेट डेटा मिलेगा।

IndiaTV Hindi
Idea ने लॉन्च किए दो धमाकेदार प्लान, हर महीने फ्री कॉलिंग के साथ मिलेगा 12 GB तक 4G इंटरनेट डाटा

नई दिल्ली। देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी आइडिया सैल्युलर (Idea Cellular) अपने पोस्टपेड ग्राहकों को चुनिंदा प्लान्स पर फ्री कॉलिंग के साथ-साथ हर महीने 12 GB तक 4G  इंटरनेट डेटा दे रही है।

क्या है नया ऑफर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 999 रुपए के प्लान में 4G यूजर्स को 8 GB डाटा मिलता है, वहीं यदि आप 2G या 3G हैंडसेट यूजर हैं तो आपको 5 GB डाटा मिलेगा। इसके अलावा यदि कोई यूजर नए 4G हैंडसेट में अपग्रेड करे, तो उसे 31 दिसंबर 2017 तक 3GB डाटा हर महीने मिलेगा।

499 रुपए प्लान में भी हुआ बदलाव

499 रुपए वाले प्लान में 4G स्मार्टफोन यूजर्स को 3GB का डेटा जाएगा और 3G/2G हैंडसेट यूजर्स को इसमें 1GB डेटा मिलेगा। इसमें भी नए 4G हैंडसेट में अपग्रेड हो रहे यूजर्स को 31 दिसंबर 2017 तक 3GB का एक्स्ट्रा डेटा दिया जाएगा।

नए प्लान में ये सर्विस है फ्री

दोनों ही प्लान में कंपनी अनलिमिटेड लोकल और STD आउटगोइंग कॉल, रोमिंग में फ्री इनकमिंग कॉल, 3000 लोकल और STD SMS और इसके मूविज और म्यूजिक ऐप्स के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है. वहीं 999 रुपये वाला प्लान सेलेक्ट करने वाले ग्राहकों को रोमिंग में फ्री आउटगोइंग कॉल भी मिलेगा।

यह भी पढ़े:5G नेटवर्क के लिए रिलायंस जियो और सैमसंग ने मिलाया हाथ, 2020 से पहले भारत में हो सकता है लॉन्‍च

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा