1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इफको ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 2.51 करोड़ रुपए का योगदान दिया

इफको ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 2.51 करोड़ रुपए का योगदान दिया

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 17, 2021 11:16 pm IST,  Updated : Feb 17, 2021 11:16 pm IST

सहकारी समिति इफको ने बुधवार को कहा कि उसने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 2.51 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। इफको ने 2.50 करोड़ रुपये का चेक विश्व हिंदू परिषद (विहिप) को सौंपा।

इफको ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 2.51 करोड़ रुपए का योगदान दिया- India TV Hindi
इफको ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 2.51 करोड़ रुपए का योगदान दिया Image Source : FILE

नई दिल्ली: सहकारी समिति इफको ने बुधवार को कहा कि उसने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 2.51 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। इफको ने 2.50 करोड़ रुपये का चेक विश्व हिंदू परिषद (विहिप) को सौंपा। सहकारी समिति ने एक बयान में कहा, ‘‘यह योगदान इफको परिवार द्वारा सद्भाव स्वरूप किया गया है।’’

इफको के चेयरमैन बलविन्द सिंह नकई ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्याय के पक्ष में चेक दिया। मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी इसी के पास है। इफको के प्रबंध निदेशक यू एस अवस्थी ने व्यक्तित रूप से मंदिर निर्माण के लिये 1.51 लाख रुपये का दान दिया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने विहिप को मंदिर निर्माण के लिये कोष संग्रह की जिम्मेदारी दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा