1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत ने वियतनाम से छह कमोडिटी के आयात से हटाया प्रतिबंध, कॉफी बींस हो सकेगा आयात

भारत ने वियतनाम से छह कमोडिटी के आयात से हटाया प्रतिबंध, कॉफी बींस हो सकेगा आयात

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Mar 22, 2017 07:51 pm IST,  Updated : Mar 22, 2017 07:51 pm IST

भारत ने वियतनाम से कॉफी बींस सहित छह कमोडिटी के आयात से प्रतिबंध हटा दिया है। स्वच्छता मानकों का मुद्दा सुलझने के बाद भारत ने यह कदम उठाया है।

भारत ने वियतनाम से छह कमोडिटी के आयात से हटाया प्रतिबंध, कॉफी बींस हो सकेगा आयात- India TV Hindi
भारत ने वियतनाम से छह कमोडिटी के आयात से हटाया प्रतिबंध, कॉफी बींस हो सकेगा आयात

नई दिल्ली। भारत ने वियतनाम से कॉफी बींस सहित छह कमोडिटी के आयात से प्रतिबंध हटा दिया है। वियतनाम के साथ स्वच्छता मानकों का मुद्दा सुलझने के बाद भारत ने यह कदम उठाया है। वियतनाम ने कल भारत से पांच कमोडिटी के आयात से प्रतिबंध हटा दिया था। कीट प्रबंधन में सुधार के लिए किए गए उपायों से संतुष्ट होने के बाद वियतनाम ने यह कदम उठाया है।

इससे पहले इसी महीने वियतनाम ने भारत से फली, मूंगफली बीज, कैसिया बीज, कोको, बीन और इमली के आयात पर रोक लगा दी थी। इसके जवाब में भारत ने वियतनाम से कॉफी बींस, बांस, काली मिर्च, दालचीनी, कैसिया ओर ड्रैगन फ्रूट का आयात सात मार्च से रोक दिया था।

कृषि मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, स्वच्छता के मुद्दे को सुलझा लिया गया है। हमने वियतनाम से छह कमोडिटी के आयात पर अस्थाई रोक हटा ली है। अधिकारी ने कहा कि यह फैसला कल किया गया। इससे पहले वियतनाम सरकार ने भारत से विभिन्न उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध हटाया था।

अमेरिका से सबसे बड़ा बादाम आयातक है भारत

भारत अगस्त, 2016 से फरवरी, 2017 के दौरान अमेरिका से सबसे बड़े बादाम आयातक के रूप में उभरकर सामने आया है। कैलिफोर्निया के बादाम बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। वर्ष 2015-16 में भारत 12.6 करोड़ पाऊंड के साथ अमेरिका से बादाम आयात के मामले में चीन और स्पेन के बाद तीसरे स्थान पर रहा था। कैलिफोर्निया बादाम बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक, भारत सुदर्शन मजूमदार ने कहा, अगस्त, 2016 से इस साल फरवरी तक हमने पहले ही 12 करोड़ पाऊंड का निर्यात किया है। यह 59 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। इस तरह कैलिफोर्निया के बादाम के लिए चीन और स्पेन को पीछे छोड़कर भारत सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य बन गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा