1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक जल्द करेगा 650 शाखाओं के साथ शुरुआत

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक जल्द करेगा 650 शाखाओं के साथ शुरुआत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 30, 2018 09:45 am IST,  Updated : Jul 30, 2018 09:45 am IST

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) का अगस्त से परिचालन शुरू होने की उम्मीद है। बैंक की शुरूआत में 650 शाखाएं और करीब 17 करोड़ खाते होंगे। बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक से कामकाज शुरू करने की अनुमति मिल गई है।

India Post Payment Bank to start operation soon with 650 branches- India TV Hindi
India Post Payment Bank to start operation soon with 650 branches

नई दिल्ली। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) का अगस्त से परिचालन शुरू होने की उम्मीद है। बैंक की शुरूआत में 650 शाखाएं और करीब 17 करोड़ खाते होंगे। बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक से कामकाज शुरू करने की अनुमति मिल गई है। बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश सेठी ने कहा कि परिचालन शुरू करने की उपयुक्त तारीख देख रहे हैं। परिचालन, तकनीक और बाजार की दृष्टि से हम कामकाज शुरू करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि उसकी पूरी प्रणाली की जांच के बाद रिजर्व बैंक से अनुमति मिलने की पुष्टि की है। बस इसे शुरू करने की अंतिम मंजूरी रिजर्व बैंक से मिलना बाकी है। संचार मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शुरुआत अगस्त में हो सकती है। बैंक का कामकाज शुरू होने की तिथि के बारे में पूछे जाने पर सेठी ने कहा, ‘‘यह जल्द ही होने वाला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा