1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 1 पैसे की मामूली मजबूती के साथ 68.09 पर खुला

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 1 पैसे की मामूली मजबूती के साथ 68.09 पर खुला

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Jan 17, 2017 09:11 am IST,  Updated : Jan 17, 2017 10:27 am IST

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 1 पैसा की मामूली तेजी के साथ 68.09 पर खुला है। जबकि, सोमवार को रुपया 6 पैसे की मजबूती के साथ बंद हुआ था।

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 1 पैसे की मामूली मजबूती के साथ 68.09 पर खुला- India TV Hindi
एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 1 पैसे की मामूली मजबूती के साथ 68.09 पर खुला

नई दिल्ली। मंगलवार के कारोबारी सत्र में रुपए की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। एक डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 1 पैसा की मामूली तेजी के साथ 68.09 पर खुला है। जबकि, सोमवार को रुपया 6 पैसे की मजबूती के साथ बंद हुआ था।

सोमवार रुपए में रही 6 पैसे की बढ़त

  • बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपए में हल्का सुधार देखने को मिला था।
  • डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे की बढ़त के साथ 68.09 के स्तर पर बंद हुआ।
  • हालांकि, सोमवार को रुपए की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे गिरकर 68.24 के स्तर पर खुला था।
  • जबकि, पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे की गिरावट के साथ 68.15 पर बंद हुआ था।

2017 में कमजोर रहेगी रुपए की चाल

  • इस साल अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में रिकॉर्ड गिरावट आएगी।
  • न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के सर्वे में सामने आया है कि ग्लोबल बॉन्ड यील्ड्स में बढ़ोतरी और नोटबंदी की वजह से रुपया और कमजोर होगा। पिछले साल रुपए ने भारतीय उपमहाद्वीप की ज्यादातर मुद्राओं के मुकाबले थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया।
  • लेकिन, अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में डॉनल्ड ट्रंप की जीत और भारत में नोटबंदी की घोषणा के बाद 2016 के आखिर में पूंजी निकासी की गति तेज हो गई।

69.50 तक गिर सकता है भारतीय रुपया

  • 30 फॉरन एक्सचेंज स्ट्रैटिजिस्ट्स के पोल में आशंका जताई गई कि एक महीने में डॉलर के मुकाबले रुपया गिरकर 68.50 पर आ जाएगा।
  • इतना ही नहीं, आशंका तो यहां तक जताई जा रही है कि साल के आखिर तक रुपया 69.50 प्रति डॉलर तक गिर जाएगा।
  • यह पिछले कई साल का सबसे कमजोर अनुमान है।
  • तीन महीने पहले ही रॉयटर्स के पोल में ही कहा गया था कि इस रुपया एक साल में 67.73 प्रति डॉलर पर ट्रेड करेगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा