1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया गुरुवार को 15 पैसा मजबूत होकर 67.04 पर खुला

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया गुरुवार को 15 पैसा मजबूत होकर 67.04 पर खुला

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Feb 09, 2017 09:08 am IST,  Updated : Feb 09, 2017 09:11 am IST

गुरुवार के सत्र में एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 15 पैसा मजबूत होकर 67.04 पर खुला है। बीते सत्र में भारतीय रुपया मजबूती के साथ बंद हुआ था।

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया गुरुवार को 15 पैसा मजबूत होकर 67.04 पर खुला- India TV Hindi
एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया गुरुवार को 15 पैसा मजबूत होकर 67.04 पर खुला
नई दिल्ली। गुरुवार के सत्र में भारतीय रुपए की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 15 पैसा मजबूत होकर 67.04 पर खुला है। बीते सत्र में भारतीय रुपया मजबूती के साथ बंद हुआ था।
तीन महीने की ऊंचाई पर पहुंचा रुपया
  • बीते कारोबारी सत्र यानी बुधवार को भारतीय रुपया सुबह प्रति डालर 67.38 पर मजबूती के रुख से खुला। हालांकि दोपहर बाद रुपए में जोरदार तेजी आई और यह मजबूत होकर 67.18 तक चला गया था और अंत में 22 पैसे मजबूत होकर 67.19 पर बंद हुआ। 11 नवंबर के बाद यह रुपए का सबसे ऊपरी स्तर है।
क्यों आ रही है रुपए में मजबूती
  • अमेरिकी में बॉन्ड यील्ड गिरने से डॉलर पर दबाव देखने को मिल रहा है। साथ ही, घरेलू बाजार में बैंक और एक्सपोर्ट्स की ओर से डॉलर की बिकवाली लगातार बढ़ रही है। इसीलिए भारतीय रुपया बुधवार को तीन महीने के उच्चतम स्तर 67.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
रुपए का दायरा
  • केडिया कमोडिटी के अजय केडिया के मुताबिक डॉलर के मुकाबले रुपया आज 67.06 से 67.22 के दायरे में रह सकता है।
एक्सपर्ट्स की राय
  • बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच में इंडिया रिसर्च के को-हेड इंद्रनील सेनगुप्ता के मुताबिक, अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने की उम्मीद है, जिससे रुपए में कमजोरी आएगी। हालांकि, दूसरे इमर्जिंग मार्केट्स की करंसी की तुलना में रुपया मजबूत बना रहेगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा