1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पाकिस्‍तान ने किया अंतरराष्‍ट्रीय नियमों का उल्‍लंघन, भारत के साथ बंद की डाक मेल सेवा

पाकिस्‍तान ने किया अंतरराष्‍ट्रीय नियमों का उल्‍लंघन, भारत के साथ बंद की डाक मेल सेवा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 21, 2019 03:17 pm IST,  Updated : Oct 21, 2019 05:21 pm IST

पाकिस्तान ने बिना कोई पूर्व सूचना या जानकारी दिए ही भारत को पोस्टल विभाग के पत्र भेजना बंद कर दिया।

India slams Pak for unilaterally stopping postal mail service between nation- India TV Hindi
India slams Pak for unilaterally stopping postal mail service between nation Image Source : INDIA SLAMS PAK

नई दिल्‍ली। भारत ने सोमवार को पाकिस्‍तान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच डाक सेवा बंद करने का पाकिस्‍तान का एकतरफा निर्णय अंतरराष्‍ट्रीय नियमों का उल्‍लंघन है और अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय को इस पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने सोमवार को आधिकारिक रूप से इस बात की घोषणा की है कि  पाकिस्तान ने भारत के साथ डाक मेल सेवा को बंद कर दिया है। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्तान का डाक मेल सेवा बंद करने का एकतरफा निर्णय अंतरराष्ट्रीय नियमों का सीधा-सीधा उल्लंघन है।

केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि पाकिस्‍तान ने यह कदम भारत को बिना कोई पूर्व सूचना दिए ही उठाया है। संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रसाद ने कहा कि पाकिस्‍तान का यह निर्णय सीधे तौर पर अंतरराष्‍ट्रीय पोस्‍टल यूनियन नियमों का उल्‍लंघन है। लेकिन पाकिस्‍तान तो पाकिस्‍तान है।

उन्‍होंने आगे कहा कि पाकिस्‍तान ने बिना कोई पूर्व सूचना या जानकारी दिए ही भारत के पोस्‍टल विभाग के पत्र भेजना बंद कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा