1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. विश्व प्रतिस्पर्धात्मकता सूची में भारत 45वें स्थान पर फिसला, हांगकांग पहले नंबर पर

विश्व प्रतिस्पर्धात्मकता सूची में भारत 45वें स्थान पर फिसला, हांगकांग पहले नंबर पर

 Published : Jun 04, 2017 01:58 pm IST,  Updated : Jun 04, 2017 01:58 pm IST

इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट की प्रतिस्पर्धा सूची में भारत की रैंकिंग को झटका लगा है। भारत पिछले साल की तुलना में चार पायदान फिसल गया है।

विश्व प्रतिस्पर्धात्मकता सूची में भारत 45वें स्थान पर फिसला, हांगकांग पहले नंबर पर- India TV Hindi
विश्व प्रतिस्पर्धात्मकता सूची में भारत 45वें स्थान पर फिसला, हांगकांग पहले नंबर पर

नयी दिल्ली। इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट (आईएमडी) की प्रतिस्पर्धा सूची में भारत की रैंकिंग को झटका लगा है। भारत पिछले साल की तुलना में 2017 में चार पायदान फिसल गया है। अब भारत की रैंकिंग 45वें स्थान पर आ गई है। इस वार्षिक सूची में हांगकांग लगातार दूसरे साल पहले स्थान पर कायम रहने में सफल रहा है।

सूची में मुख्य रूप से वे देश निचले स्थान पर हैं जो राजनीतिक या आर्थिक गतिरोध झेल रहे हैं। यूक्रेन सूची में 60वें स्थान पर है। ब्राजील 61वें स्थान पर और वेनेजुएला 63 वें स्थान पर। यह सूची 1989 से लगातार प्रकाशित की जा रही है। इस बार सूची में 63 देशों को शामिल किया गया है। साइप्रस और सउदी अरब पहली बार सूची में स्थान पाने में सफल रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा