1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत की सऊदी अरब को दो टूक, कहा- भारत अब उनसे तेल खरीदेगा जो उसे सस्ती कीमत पर देगा

भारत की सऊदी अरब को दो टूक, कहा- भारत अब उनसे तेल खरीदेगा जो उसे सस्ती कीमत पर देगा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 26, 2021 06:39 pm IST,  Updated : Mar 26, 2021 06:46 pm IST

पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर बड़ी खबर आई है। अगर आप भी पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर परेशान है पेट्रोलियम मंत्री ने पेट्रोल डीजल को लेकर बड़ा बयान दिया है।

पेट्रोल डीजल के दाम को लेकर बड़ी खबर, पेट्रोलियम मंत्री ने खुद दी बड़ी जानकारी- India TV Hindi
पेट्रोल डीजल के दाम को लेकर बड़ी खबर, पेट्रोलियम मंत्री ने खुद दी बड़ी जानकारी Image Source : FILE

नई दिल्ली: पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर बड़ी खबर आई है। अगर आप भी पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर परेशान है पेट्रोलियम मंत्री ने पेट्रोल डीजल को लेकर बड़ा बयान दिया है। भारत की तरफ से सऊदी अरब से तेल की कीमतों पर ठंडी प्रतिक्रिया मिलने के बाद भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह अब किसी भी देश से तेल खरीदेगा जो उसे सस्ती दरों पर और अनुकूल व्यावसायिक शर्तों पर तेल देगा। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत आयात पर निर्णय लेते समय अपने हितों को ध्यान में रखेगा।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "हम तेल का उपभोग करने वाले राष्ट्र हैं और हमें लंबे समय तक ऊर्जा का आयात करना होगा। जो भी सस्ता और आसान होगा हम उनसे खरीद लेंगे।" उन्होंने कहा कि सस्ती दरों पर तेल की आपूर्ति करना प्राथमिकता है। जो भी देश को यह करना होगा वह हम करेंगे।

पेट्रोल-डीजल के रेट आज घटे या बढ़ें?

पेट्रोल डीजल को लेकर आपके लिए आज अच्छी खबर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी कमी दर्ज की गई है। हालांकि शुक्रवार को घरेलू बाजार में तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। लेकिन इससे एक उम्मीद तो बंधी है कि आगे चलकर पेट्रोल डीजल की कीमत में राहत जरूर मिल सकती है। 

शुक्रवार को स्थिर रही कीमतों के बाद दिल्ली में पेट्रोल 90.78 रुपये और डीजल 81.10 रुपये प्रति लीटर पर है।

इससे पहले लगातार दो दिन इनकी कीमतों में कटौती की गई थी। दो दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 39 पैसे और डीजल 37 पैसे सस्ता हुआ है। बुधवार और गुरुवार को तेल कंपनियों ने कीमतों में राहत दी है। बता दें कि मार्च में अभी तक तेल की कीमतों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। लेकिन पिछले महीने लगातार 16 दिनों तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी जिससे लगभग हर शहर में दोनों ईधनों के दाम ऑल टाइम हाई पर चल रहे थे।
 
आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

इंडियन ऑयल से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई में पेट्रोल 97.19 और डीजल 88.20 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 92.77 रुपये और डीजल 86.10 रुपये पर है। कोलकाता में पेट्रोल 90.98 रुपये और डीजल 83.98 रुपये पर है। भोपाल में पेट्रोल 98.81 रुपये और डीजल 89.37 रुपये पर है। रांची में पेट्रोल 88.24 रुपये और डीजल 85.74 रुपये प्रति लीटर है। बेंगलुरु में पेट्रोल 93.82 रुपये और डीजल 85.74 रुपये, पटना में पेट्रोल 93.11 और डीजल 86.35 रुपये तथा चंडीगढ़ में पेट्रोल 87.36 रुपये और डीजल 80.80 रुपये में है। लखनऊ में पेट्रोल 89.01 रुपये और डीजल 81.50 रुपये में बिक रहा है। 

कच्चे तेल की कीमत में गिरावट

यूरोप में कोरोनावायरस के फिर से गहराते संकट की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की चाल सुस्त पड़ गई है। बीते सत्र में बेंचमार्क कच्चे तेल के दाम में 4.3 फीसदी की गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड 2.79 डॉलर की गिरावट के साथ 61.62 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। यूएस वेस्ट टैक्सस इंटरमीडियएट की कीमत भी 5.2 फीसदी गिरावट के साथ 57.98 डॉलर प्रति बैरल रह गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा