1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत की वृद्धि दर 7.5 फीसदी रहने की उम्मीद: डॉयचे

भारत की वृद्धि दर 7.5 फीसदी रहने की उम्मीद: डॉयचे

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jul 31, 2016 05:09 pm IST,  Updated : Jul 31, 2016 05:10 pm IST

डॉयचे बैंक के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि दर 7.5 फीसदी रहने की उम्मीद है। बैंक ने इससे पहले 7.6 फीसदी का अनुमान लगाया था।

डॉयचे बैंक ने भारत के ग्रोथ अनुमान को घटाया, 7.5 फीसदी रहने की संभावना- India TV Hindi
डॉयचे बैंक ने भारत के ग्रोथ अनुमान को घटाया, 7.5 फीसदी रहने की संभावना

नई दिल्ली। डॉयचे बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.5 फीसदी रहने की उम्मीद है। यह बैंक द्वारा पहले लगाए गए 7.6 फीसदी की वृद्धि दर के अनुमान से मामूली कम है। बैंक के अनुसार वृद्धि से जुड़े पैमाने जैसे कि पीएमआई, औद्योगिक उत्पादन, गैर तेल एवं गैर स्वर्ण आयात इत्यादि तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च के स्तर के मुकाबले अप्रैल-जून में स्थिर रहे हैं या नीचे आए हैं जबकि इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में महंगाई का दबाव बढ़ा है।

रिजर्व बैंक द्वारा जारी पेशेवर आकलनकर्ताओं के सर्वेक्षण के ताजा परिणाम से सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि का पहले वर्तमान वित्त वर्ष में 7.6 फीसदी और 2017-18 में 7.8 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया था। यह सर्वेक्षण मई में हुआ था इसलिए इसमें ब्रेक्जिट के परिणामों का आकलन नहीं किया गया। डॉयचे बैंक के अनुसार इस साल वृद्धि के 7.5 फीसदी पर रहने की उम्मीद है जबकि बैंक ने पहले यह अनुमान 7.6 फीसदी रहने की उम्मीद जताई थी। इसी तरह 2017-18 के लिए वृद्धि का अनुमान पहले के 7.8 फीसदी की बजाय अब 7.6 फीसदी रहने का है।

यह भी पढ़ें- मानसून बेहतर रहने की उम्मीद, चालू वित्त वर्ष में 8 फीसदी से अधिक रहेगी आर्थिक ग्रोथ: पनगढि़या

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा