1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत में निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के वेतन में 2020 तक औसतन 10 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान: रिपोर्ट

भारत में निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के वेतन में 2020 तक औसतन 10 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान: रिपोर्ट

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 06, 2019 09:56 am IST,  Updated : Nov 06, 2019 09:56 am IST

अर्थव्यवस्था में नरमी के बावजूद देश में अगले साल निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन में 10 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है। एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

salary । Representative Image- India TV Hindi
salary । Representative Image

मुंबई। अर्थव्यवस्था में नरमी के बावजूद देश में अगले साल निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन में 10 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है। एक रिपोर्ट में यह कहा गया है। विलिस टॉवर वाटसन की 'सैलरी बजट प्लानिंग' (वेतन बजट योजना) के अनुसार वर्ष में कर्मचारियों के वेतन में प्रभावी रूप से 9.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जो अगले साल 10 प्रतिशत पहुंच सकती है। वेतन में हालांकि 10 प्रतिशत की वृद्धि एक रिवाज बनती जा रही है लेकिन यह एशिया प्रशांत क्षेत्र में सर्वाधिक है। इंडोनेशिया में कर्मचारियों के वेतन में 8 प्रतिशत, चीन में 6.5 प्रतिशत, फिलीपीन में 6 प्रतिशत, हांगकांग और सिंगापुर दोनों जगह वेतन में 4 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है। 

विलिस टावर्स वाटसन इंडिया के परामर्श प्रमुख (टैलेंट एंड रिवार्ड) राजुल माथुर ने कहा, 'हालांकि एशिया प्रशांत क्षेत्र में भारत में वेतन में वृद्धि निरंत ऊंची बनी हुई है लेकिन कंपनियां सतर्क रुख अपना रही हैं और पिछले साल के मुकाबले इसमें कोई बड़ा बदलाव का उनका इरादा नहीं है।' कंपनियां स्चवालन तथा डिजिटलीकरण से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिये चुनिंदा आधार पर कौशल आधारित क्षतिपूर्ति समायोजन शुरू कर रही हैं। सर्वे के अनुसार कार्यकारी स्तर पर 2020 के लिये वेतन में औसतन 10.1 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। पिछले साल यह 9.6 प्रतिशत था। प्रबंधन के बीच के स्तर के पेशेवरों के मामले में वेतन बढ़ोतरी 10.4 प्रतिशत हो सकती है जो 2019 में 10.1 प्रतिशत थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा