1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. वतन पैसा भेजने में सबसे आगे हैं हिन्दुस्तानी, 2021 में भारतीयों ने घर भेजे 87 अरब डॉलर

वतन पैसा भेजने में सबसे आगे हैं हिन्दुस्तानी, 2021 में भारतीयों ने घर भेजे 87 अरब डॉलर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 18, 2021 03:36 pm IST,  Updated : Nov 18, 2021 06:18 pm IST

रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में धन प्रेषण 2022 में तीन प्रतिशत बढ़कर 89.6 अरब डॉलर होने का अनुमान है

वतन पैसा भेजने में...- India TV Hindi
वतन पैसा भेजने में सबवे आगे हैं हिन्दुस्तानी,2021 में भारतीयों ने घर भेजे 87 अरब डॉलर Image Source : FILE

Highlights

  • भारत के बाद चीन, मैक्सिको, फिलीपींस और मिस्र का स्थान हैं
  • भारत में 2021 में विदेशों से 87 अरब डॉलर भेजे गए
  • भारत में विदेशों से 2020 में 83 अरब डॉलर से अधिक धन भेजे गए थे

वाशिंगटन। विश्व बैंक के अनुसार, धन प्रेषण के मामले में दुनिया के सबसे बड़े प्राप्तकर्ता भारत में 2021 में विदेशों से 87 अरब डॉलर भेजे गए, जिसमें से 20 प्रतिशत से अधिक निधि अमेरिका से भेजे गए। भारत में सबसे अधिक धन अमेरिका से भेजे गए। 

वाशिंगटन स्थित विश्व बैंक ने बुधवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत के बाद चीन, मैक्सिको, फिलीपींस और मिस्र का स्थान हैं। 

रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में धन प्रेषण 2022 में तीन प्रतिशत बढ़कर 89.6 अरब डॉलर होने का अनुमान है, क्योंकि अरब देशों से लौटने वाले लोगों का एक बड़ा हिस्सा वापसी का इंतजार कर रहा है। विश्व बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘प्रेषण के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता भारत में धन प्रवाह 4.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 87 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।’’ 

बैंक ने कहा कि निम्न और मध्यम आय वाले देशों में प्रेषण 7.3 प्रतिशत बढ़कर 2021 में 589 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। यह पहले के अनुमानों की तुलना में अधिक है। भारत में विदेशों से 2020 में 83 अरब डॉलर से अधिक धन भेजे गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा