1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कच्चे तेल में गिरावट का फायदा, भारतीय कंपनियां खरीद रहीं अतिरिक्त क्रूड

कच्चे तेल में गिरावट का फायदा, भारतीय कंपनियां खरीद रहीं अतिरिक्त क्रूड

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 12, 2020 02:21 pm IST,  Updated : Mar 12, 2020 02:23 pm IST

बीपीसीएल और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अतिरिक्त कच्चे तेल की खरीद की

crude- India TV Hindi
crude

नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट का फायदा भारतीय कंपनियों ने उठाना शुरू कर दिया है। घरेलू कंपनियां अब अतिरिक्त तेल की खरीद कर रही हैं। भारत पेट्रोलियम ने 20 लाख बैरल अतिरिक्त कच्चे तेल की खरीद की है। वहीं सूत्रों के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी 20 लाख बैरल अतिरिक्त तेल की खरीद की है। 

मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब से अप्रैल लोडिंग के लिए बीपीसीएल ने 20 लाख बैरल तेल की अतिरिक्त खरीद की है। कंपनी के मुताबिक उन्होंने अरब लाइट और अरब मीडियम के 2 अतिरिक्त अरब मिक्स कार्गो की खरीद की है। इसके साथ ही कंपनी सऊदी अरब से और अधिक तेल खऱीदने की संभावनाएं देख रही है। वहीं कारोबार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी अप्रैल  लोडिंग के लिए 20 लाख बैरल की खरीद की है। हालांकि कंपनी ने कौन से कच्चे तेल की खरीद की है इसकी जानकारी नहीं दी गई है। सस्ती दरों पर अतिरिक्त कच्चा तेल खरीदने से कंपनियों को आगे इन्वेंटरी गेन मिलने की उम्मीद होती है। 

सऊदी अरब द्वार कच्चे तेल में प्राइस वॉर शुरू होने की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है। सऊदी अरब ने अपना कच्चा तेल का उत्पादन बढ़ा कर रिकॉर्ड 1.23 करोड़ बैरल प्रति दिन कर दिया है। सऊदी अरब पहले कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती चाहता था। हालांकि रूस द्वारा इनकार करने पर वो प्राइस वॉर में उतर गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा