1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत की ग्रोथ दर 12 साल से 7.5 फीसदी, फिर भी आम आदमी के जीवन में नहीं आया सुधार: द्रेज

भारत की ग्रोथ दर 12 साल से 7.5 फीसदी, फिर भी आम आदमी के जीवन में नहीं आया सुधार: द्रेज

 Written By: Surbhi Jain
 Published : Jul 24, 2016 12:02 pm IST,  Updated : Jul 24, 2016 12:13 pm IST

भारत की पिछले 12 साल की औसतन 7.5 प्रतिशत की वृद्धि दर आम आदमी के जीवन में महत्वपूर्ण सुधार लाने में नाकाम रही है। यह बात जाने-माने विकास अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज ने कही है।

भारत की ग्रोथ दर 12 साल से 7.5 फीसदी, फिर भी आम आदमी के जीवन में नहीं आया सुधार: द्रेज- India TV Hindi
भारत की ग्रोथ दर 12 साल से 7.5 फीसदी, फिर भी आम आदमी के जीवन में नहीं आया सुधार: द्रेज

नई दिल्ली: भारत की पिछले 12 साल की औसतन 7.5 फीसदी की ग्रोथ दर आम आदमी के जीवन में महत्वपूर्ण सुधार लाने में नाकाम रही है। यह बात जाने-माने विकास अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज ने कही है। उन्होंने कहा, भारतीय अर्थव्यवस्था की ग्रोथ दर 12 साल से करीब 7.5 प्रतिशत रही है और इस औसत में थोड़ा बहुत बदलाव हुआ है। द्रेज ने बताया कुछ ही देशों की प्रगति इतने लंबे समय तक इतनी तेज रही है और साथ ही जीवनशैली की गुणवत्ता में सुधार इतना सीमित रहा है।

संप्रग की राष्ट्रीय सलाहाकार परिषद के पूर्व सदस्य द्रेज, जो अब रांची विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के विजिटिंग प्रोफेसर हैं, ने कहा कि पिछले दो साल की वृद्धि दर इसी दायरे में है। उन्होंने कहा, यह एक तरह की उपलब्धि है क्योंकि वैश्विक अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन इस वक्त अच्छा नहीं है।

भारत में भूख, अकाल और नरेगा जैसे मुद्दों पर विस्तृत शोध करने वाले द्रेज ने कहा, मुख्य मुद्दा, वृद्धि दर जो बढ़ भी सकता है और नहीं भी, को और अधिक बढ़ाना नहीं है बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि वृद्धि से लोगों के जीवन-स्तर में सुधार हो। भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि वित्त वर्ष 2015-16 में 7.6 प्रतिशत थी।

यह भी पढ़ें- छोटे उद्यम शुरू करने के मामले में भारत दुनिया का सबसे युवा देश, 72 फीसदी लोग हैं 35 वर्ष से कम आयु के

यह भी पढ़ें- फिच ने भारत की रेटिंग की पुष्टि की, GDP वृद्धि दर 7.7 फीसदी रहने का अनुमान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा