1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेटीएम प्रमुख विजय शेखर शर्मा को उम्‍मीद, 2025 तक 5,000 अरब डॉलर की होगी भारतीय अर्थव्यवस्था

पेटीएम प्रमुख विजय शेखर शर्मा को उम्‍मीद, 2025 तक 5,000 अरब डॉलर की होगी भारतीय अर्थव्यवस्था

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 18, 2018 09:20 pm IST,  Updated : Jan 18, 2018 09:20 pm IST

भारतीय अर्थव्यवस्था अगले सात-आठ साल में दोगुना होकर 5,000 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगी।

Vijay Shekhar Sharma- India TV Hindi
Vijay Shekhar Sharma

नयी दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था अगले सात-आठ साल में दोगुना होकर 5,000 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगी। पेटीएम के संस्थापक विजय शेयर शर्मा ने आज यह बात कही। शेखर ने कहा कि डिजिटल सेवाओं का उपभोग बढ़ने से देश की संपदा में 2,500 अरब डॉलर का इजाफा होगा और यह 5,000 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगी। 

शर्मा ने यहां इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन आफ इंडिया (आईएएमएआई) के 11वें इंडिया डिजिटल सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भारत को 2,500 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने में 70 साल लगे। अब इतनी ही वृद्धि सात साल में हासिल हो जाएगी। 

शर्मा ने कहा कि उद्यमियों के लिए भारत में स्थानीय बाजार के लिए उत्पादों की पेशकश के लिए यह अनुकूल समय है। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय उद्यमियों के लिए यह समय है कि वे भारत के लिए भारत से कुछ ऐसा बनाएं जो विश्वस्तरीय मॉडल हो।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा