1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारतीय नीतियों को अमेरिकी कांग्रेस समिति ने अपने निर्यात और निवेश के प्रति बताया भेदभावपूर्ण

भारतीय नीतियों को अमेरिकी कांग्रेस समिति ने अपने निर्यात और निवेश के प्रति बताया भेदभावपूर्ण

 Written By: Manish Mishra
 Published : Jul 20, 2017 02:12 pm IST,  Updated : Jul 20, 2017 02:12 pm IST

अमेरिकी कांग्रेस की एक समिति का मानना है कि भारत अपनी अर्थव्यवस्था के लिये जिन नीतियों को अपनाया है वे अमेरिका के निर्यात और निवेश के प्रति भेदभावपूर्ण हैं

भारतीय नीतियों को अमेरिकी कांग्रेस समिति ने अपने निर्यात और निवेश के प्रति बताया भेदभावपूर्ण- India TV Hindi
भारतीय नीतियों को अमेरिकी कांग्रेस समिति ने अपने निर्यात और निवेश के प्रति बताया भेदभावपूर्ण

वाशिंगटन। अमेरिकी कांग्रेस की एक प्रभावशाली समिति का मानना है कि भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था, विशेष तौर से विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिये जिन कई नीतियों को अपनाया है वह सभी अमेरिका के निर्यात और निवेश के प्रति भेदभावपूर्ण हैं। वार्षिक विनियोग विधेयक 2018 के साथ पेश की गई कांग्रेस की विनियोग समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत अपनी आर्थिक वृद्धि को बेहतर करने के प्रयास के क्रम में ऐसी कई नीतियों को अपना रहा है जो कि अमेरिकी निर्यात और निवेश के प्रति भेदभावपूर्ण हैं। भारत घरेलू स्तर पर विनिर्माण गतिविधियों में तेजी लाने, घरेलू उद्योगों को सुरक्षित करने और कृषि उत्पादन बढ़ाने के क्षेत्र में कई नीतियां बना रहा है जो कि अमेरिकी निर्यात और निवेश के प्रति भेदभाव पूर्ण हैं।

यह भी पढ़ें : सरकारी कंपनियों के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन में 15% बढ़ोतरी को कैबिनेट की मंजूरी

यह रिपोर्ट कांग्रेस की वाणिज्य, न्याय, विज्ञान और संबंधित एजेंसियों की विनियोग उप-समितियों ने तैयार की है। इन उपसमितियों के अधिकार क्षेत्र में वह सभी एजेंसियां आतीं हैं जो कि हिंसक अपराध, नशीले पदार्थों की तस्करी, वित्‍तीय धोखाधड़ी, आतंकवादी, साइबर अपराध, व्यापार कानूनों का प्रवर्तन, मौसम की भविष्यवाणी, मछली पालन प्रबंधन और अंतरिक्ष तथा एडवांस साइंस के क्षेत्र पर नजर रखतीं हैं।

यह भी पढ़ें :Xiaomi ने लॉन्‍च किया सबसे सस्‍ता स्‍मार्ट TV, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और वॉयस रिकग्निशन फीचर से है लैस

भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार और निवेश के महत्व को ध्यान में रखते हुये विनियोग समिति ने अपनी रिपोर्ट में बौद्धिक संपदा सुरक्षा मानकों और जबरन स्थानीयकरण उपायों को लेकर चिंता जताई है। इस प्रभावशाली समिति ने अमेरिका में उत्पादित बोरिक एसिड के निर्यात, अमेरिका में उत्पादित बादाम की भारत में तस्करी और उनकी अवैध तरीके से ब्रांडिंग तथा बाजार पहुंच से जुड़े कई अन्य मुद्दों को उठाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा